Wednesday, March 25, 2026
होमकविताराजेश नरोलिया की कविता - चेहरे

राजेश नरोलिया की कविता – चेहरे

इस शहर में देखे हैं कई लटके उतरे चेहरे।
रोज़ मिल जाते हैं कई तन्हा उदास चेहरे।
ज़रा संभल कर मिलना इस दौर के इंसा से
चिपके हैं उसके चेहरे पे हजारों हज़ार चेहरे।
मैंने क्यों वफाओं की उम्मीद की उससे
तंग दिल थे कुछ हसीन कमसिन चेहरे।
मंज़िलें तो सब को मिल ही जाती यहां
सफर के पहले ही थक कर चूर थे कुछ चेहरे।
जंग तो बिना तलवारों के ही जीत लेते हम
दुश्मनों के साथ थे कुछ मौकापरस्त चेहरे।
इंसानियत यूं नंगी नहीं होती सड़कों पर।
मजलूमों पर ज़ुल्म होते देखते रहे तमाशबीन चेहरे।


RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest