Saturday, April 18, 2026
होमसाहित्यिक हलचलमुंबई में वर्षा काव्य गोष्ठी – एक रपट

मुंबई में वर्षा काव्य गोष्ठी – एक रपट

अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की मुम्बई इकाई द्वारा मासिक ‘काव्य चौपाल’ का आयोजन 19  जुलाई को, बोरीवली पश्चिम में वरिष्ठ पत्रकार दिव्या जैन के आवास पर सम्पन्न हुआ… विषय था ‘वर्षा ऋतु’। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता मृदुला मिश्रा ने की।
सर्वप्रथम पल्लवी रानी ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कीl
कवि पवन तिवारी ने वर्षा पर सुंदर गीत और उर्मिला सिंह ने अवधी रचना ने समां बांध दिया l 
अलका पाण्डेय और पल्लवी रानी के वर्षा गीतों की ठण्डी बौछार ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया l
रानी मोटवानी ने वर्षा के मौसम में धनिया की परेशानी पर अपनी कविता प्रस्तुत कीl दिव्या जैन की वर्षा पर कविता ने और मृदुला मिश्रा के मगही भाषा के गीत ने कार्यक्रम को संगीतमय बना दियाl शिल्पा सोनटक्के और सत्यवती मौर्य की कविताओं की फुहार ने सबको भिगो l
कार्यक्रम में गीत, कजरी और सावन के गीत, गारी, रोपनी गीत आदि शामिल थे। उपस्थित सभी कवि मित्रों का आभार दिव्या जैन ने व्यक्त किया।


RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest