साहित्य अकादमी से वर्ष 2019 के लिए सम्मानित होंगे सम्पादक-संस्थापक अजय जैन ‘विकल्प’
इंदौर (मप्र)। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग (भोपाल) द्वारा अखिल भारतीय 13 व प्रादेशिक 15 कृति पुरस्कारों (वर्ष 2019) की घोषणा कर दी गई है। अकादमी ने हिंदी सेवार्थ अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार (फेसबुक-ब्लाग-नेट) हेतु हिंदीभाषा डॉट कॉम (अजय जैन ‘विकल्प’, इंदौर) को चयनित किया है।
हिंदीभाषा.कॉम परिवार की ओर से सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन (दिल्ली) ने इस चयन एवं सम्मान के प्रति अकादमी के मंडल सहित निदेशक डॉ. विकास दवे का आभार व्यक्त किया है। पोर्टल के मार्गदर्शक डॉ. एम.एल. गुप्ता ‘आदित्य’, सरंक्षक डॉ. अशोक जी (बिहार), मंच संयोजक प्रो.डॉ. सोना सिंह एवं प्रचार प्रमुख श्रीमती ममता तिवारी ‘ममता’ (छग) ने इस पुरस्कार के लिए सभी रचनाशिल्पी को हार्दिक बधाई दी है।


