Wednesday, February 11, 2026
होमसाहित्यिक हलचललंदन में ‘संगम’ द्वारा आयोजित ‘नववर्ष उत्सव’

लंदन में ‘संगम’ द्वारा आयोजित ‘नववर्ष उत्सव’

18 जनवरी 2025, लंदन में बहुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था “संगम” द्वारा “नववर्ष उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रिटेन के अनेक प्रबुद्ध और सम्मानीय नागरिकों ने भागीदारी करी। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री वीरेन्द्र शर्मा जी एवं भारतीय उच्चायोग से श्री शशि भूषण जी रहे। कार्यक्रम में ब्रिटेन की अनेक संस्थाओं के प्रमुखों की गरिमामयी उपस्थिति रही जिनमें शामिल थे सुरेश मंगलगिरी, (ओवरसीज फ्रैंड्स ऑफ़ बीजेपी यूके), महेंद्र सिंह जडेजा  (Flypop Airlines), विनय गुलाटी (Spin London), अतुल अस्थाना (GEDU Global Education), मधुरेश मिश्रा (उत्तर प्रदेश कम्युनिटी यूके), सुरेखा चोपला (हिंदी समिति), आलोक शर्मा (राजस्थान एसोसिएशन यूके), आदित्य प्रताप सिंह (फ़्रेंड्स ऑफ़ मध्य प्रदेश), ओम प्रकाश (बिहारी कनेक्ट) आदि।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव जी पर आधारित एक नृत्य के साथ हुई। संगम के सदस्यों द्वारा मुख्य अथितियों का स्वागत किया गया। वीरेन्द्र शर्मा जी ने कहा कि तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से एक संगठित और विचारवान समाज का सृजन होता है और उन्होंने संगम संस्था द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की भरपूर सराहना करी। 
एक वर्ष संगम संस्था ने उन चार व्यक्तिओं को “संगम लीडरशिप अवार्ड” से भी सम्मानित किया जिनका समाज के निर्माण और नेतत्व में प्रमुख योगदान रहा है –
– कविता गुलाटी जी – निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए अपना अमूल्य योगदान देने के लिए 
– ⁠सुरेखा चोपला जी – वर्षों से हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार लिए अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए 
– ⁠आदित्य प्रताप सिंह जी – युवा पीढ़ी का मार्ग दर्शन प्रदान करने के लिए और भारत और ब्रिटेन के संबंधों को बीच एक सेतु का काम करने के लिए  
– ⁠आशीष मिश्र जी – ब्रिटेन के विभिन्न मंचों से और उनसे जुड़ी हुई संस्थाओं के माध्यम से हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करने के लिए 
कार्यक्रम में संगम के प्रतिभाशाली कलाकारों ने अनेक सुंदर नृत्य और गायन की पेशकश करी जिनकी सभी अतिथिओं ने भूरि भूरि प्रशंसा करी। कार्यक्रम के अंत में राज रावत ने हनुमान जी की वेश भूषा में एक शानदार नृत्य करके सभी का मन मोह लिया। 
कार्यक्रम का समापन भोजन और डी जे डांस के साथ हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ ज्ञान शर्मा ने बताया की इस पूरे कार्यक्रम को एक मूर्त रूप देने की लिए संगम टीम के सभी सदस्य करीब दो महीने से व्यस्त थे। 
कार्यक्रम का कुशल संचालन आशीष मिश्रा, योगेश चंद्र पांडे और जितेंद्र गुप्ता ने किया। 
कार्यक्रम में विनय गुलाटी, संदीप दीवान, कृणाल ठक्कर आदि का सहयोग मिला।
आयोजक संस्था “संगम” के अन्य सदस्यों जैसे संतोष पांडेय, योगेश पांडेय, आशीष मिश्रा, चंदा झा, स्मिता पांडेय, जितेंद्र गुप्ता और राजेश विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बेजोड़ मेहनत की।
डॉ ज्ञान शर्मा जी ने एक बात पर जोर दिया कि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए और उन्होंने संगम की तरफ़ से ऐसे कार्यक्रम करते रहने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।
संगम, ब्रिटेन
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest