Wednesday, February 11, 2026
होमसाहित्यिक हलचलआवा अभिव्यक्ति सीजन-4 लिटरेचर फेस्टिवल का सफल आयोजन

आवा अभिव्यक्ति सीजन-4 लिटरेचर फेस्टिवल का सफल आयोजन

आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता द्विवेदी के मार्गदर्शन में अभिव्यक्ति सीजन-4 बेहद सफल रहा। तीन दिवसीय आयोजन में दस पुस्तक लोकार्पण और सत्रह साहित्यिक सेशन के अतिरिक्त अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

श्रीमती शुचि कटियार (आवा अध्यक्षा वेस्टर्न कमांड) की अगुवाई में खेतरपाल आफीसर्स मैस और इंस्टीट्यूट, चंडीमंदिर में हुए इस आयोजन में सेना परिवार से जुड़े लेखकों/प्रकाशकों का जमावड़ा रहा। अनेक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
श्रीमती ज्योत्सना अत्रे, रंजीता सहाय, कर्नल विवेक सिंह, अंबरीन ज़ैदी, कर्नल अंकिता श्रीवास्तव एवं वन्दना यादव आदि के सेशन बहुत सफल रहे। पूर्व आवा अध्यक्षा श्रीमती रंजना मलिक की उपस्थिती ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

आवा द्वारा आयोजित यह चौथा साहित्योत्सव है। इससे पहले दिल्ली, जयपुर और पूना में अभिव्यक्ति के तीन सेशन आयोजित हो चुके हैं। सेना परिवेश में बढ़ती लेखकीय उपस्थिती को देखते हुए आवा ने इस आयोजन की शुरूआत की है।
RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest