नीलिमा शर्मा जी की कहानी दिल दिल्ली देह देहरादून को अखिल भारतीय। कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था।
नीलिमा शर्मा के द्वारा चार लेखिकाओं के साथ मिलकर लिखे और संपादित साझा उपन्यास हाशिए का हक को पृथ्वीभान स्मृति सम्मान राशि 11 हजार भी दिया गया। उपन्यास की सहलेखिका जया आनंद , गीता दिवेदी, रंजना जायसवाल भी इस पुरस्कार में सहभागी रही। पुरवाई परिवार के कई लेखक इस समारोह में सम्मानित किए गए।पुरवाई परिवार की तरफ से उनको कोटिश बधाई।

स्पंदन महिला साहित्यिक एवं शैक्षणिक संस्थान जयपुर एवं साहित्य समर्था पत्रिका साहित्यकार सम्मान समारोह ।
देश भर के 80 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
1 सितंबर,2024, प्रात:10.30 बजे , पिंक सिटी प्रेस क्लब, मुख्य सभागार में साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मानित साहित्यकार-
“स्पंदन शिखर सम्मान 2024”,भोपाल की साहित्यकार डॉ. उर्मिला शिरीष को। “स्पंदन विशिष्ट साहित्यकार सम्मान-2024” नोएडा के साहित्यकार डॉ. संजीव कुमार को दिया गया।
“साहित्य समर्था” पत्रिका द्वारा आयोजित “अखिल भारतीय शिक्षाविद पृथ्वीनाथ भान साहित्य सम्मान ,उपन्यास विधा “ से देश भर के बारह उपन्यासकारों को सम्मानित किया गया।

इनमें जयपुर के रत्नकुमार साँभरिया का उपन्यास “साँप” ,जयपुर के ही डॉ. अजय अनुरागी का उपन्यास “जयपुर तमाशा”, इंदौर की निर्मला भुराड़िया का उपन्यास “ज़हरखुरानी”, दिल्ली की मधु चतुर्वेदी का उपन्यास, “धनिका”, रायपुर,छत्तीसगढ़ की उर्मिला शुक्ल का उपन्यास “बिन ड्योढ़ी का घर”,अहमदाबाद की नीलम कुलश्रेष्ठ का उपन्यास “हवा ज़रा थम कर बहो”तथा संयुक्त उपन्यास “हाशिये के हक” के लिए नीलिमा शर्मा दिल्ली, डॉ. रंजना जायसवाल मिर्ज़ापुर, डॉ. जया आनंद मुम्बई, और डॉ. गीता द्विवेदी कानपुर को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया है।
दो युवा प्रतिभा प्रथम प्रकाशित कृति सम्मान से जयपुर की टीना शर्मा “माधवी “ के उपन्यास “उधड़न “और जयपुर की ही प्रेम लता सोनी के उपन्यास “मंडी गैंग “ को सम्मानित किया गया ।
साहित्य समर्था पत्रिका द्वारा आयोजित “ अखिल भारतीय डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी प्रतियोगिता “-2023 में विजेता 64 कहानीकारों को नक़द पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इनमें प्रथम पुरस्कार मेरठ की रेनू मंडल की कहानी “नेम प्लेट”को , दो द्वितीय पुरस्कार नई दिल्ली से नीलिमा शर्मा की कहानी “दिल दिल्ली देह देहरादून “,जोधपुर की प्रगति गुप्ता की कहानी “शह और मात “को। विशिष्ट कहानी पुरस्कार पश्चिम बंगाल के श्री महाबीर राज़ी की कहानी “कितना ख़तरनाक होता है सपनों का मरना”,तृतीय पुरस्कार जयपुर के डॉक्टर बजरंग सोनी की कहानी “ख़ुदरंग स्त्री”को दिया जाएगा।


नीलिमा जी को बहुत बहुत बधाई हो
हार्दिक आभार आपका