Wednesday, February 11, 2026
होमसाहित्यिक हलचलरपट - अखिल ब्रम्ह विज्ञान संस्थान एवं शौर्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान...

रपट – अखिल ब्रम्ह विज्ञान संस्थान एवं शौर्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस की धूम

अखिल ब्रम्ह विज्ञान संस्थान एवं शौर्य फाउंडेशन मुंबई के संयुक्त तत्त्वावधान में शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल मलाड के सौजन्य से दिनांक 14 सितंबर, 2025 को, हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष डॉ. शीतलाप्रसाद प्रसाद दुबे ने की । उन्होंने अपने उद्बोधन में समारोहों में अनुपस्थित रहने वाले हिंदी भाषियों की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की । संस्था संस्थापक डा. श्री भगवान तिवारी ने संस्कृत श्लोकों से आशीर्वाद दिया । उनकी कविता आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने पढ़ी। समारोह में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मंत्री श्री अमरजीत मिश्र जी ने सहज एवं सरल भाषा में अटल जी और मोदी जी द्वारा वैश्विक स्तर पर हिंदी को सम्मान दिलाने की बात बताई । शिक्षा, समाज और संस्कारों के प्रति समर्पित अशोक सिन्हा जी ने कवियों को  काव्य-संग्रह समर्पित किया । भारत अभियान संगठन, मुंबई के कार्याध्यक्ष राम कुमार पाल, विशेष अतिथि उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के महामंत्री  देवेंद्र तिवारी जी के पूर्ण सहयोग एवं परिश्रम ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। श्रेया लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारी अनिल कुमार मिश्र जी ने समारोह की शोभा बढ़ाई ।  
वीररस सम्राट डाॅ. राज बुंदेली जी ने काव्य मंच का संचालन करते हुए चंद्रशेखर आजाद पर कविता प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया । कवियों में, उषा साहू, डाॅ.रोशनी किरण, रासबिहारी पाण्डेय, रामस्वरूप साहू, जवाहरलाल निर्झर, अजय शुक्ला, , श्री राम सिंह, कल्पेश यादव, यू. एन. निर्झर, दिनेश वर्मा तथा आचार्य रामव्यास थे । नन्हें बालक शिवांश सिंह ने काव्य-पाठ से सबका मन मोह लिया । अशोक सिंह चौहान, आर के सरबंशीधर दुबे, धर्मेंद्र मिश्र तथा अन्य सहयोगियों ने समारोह को भव्यता प्रदान करने में प्रमुख भूमिका निभाई।
राष्ट्रगान एवं अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest