Wednesday, February 11, 2026
होमसाहित्यिक हलचलरिपोर्ट - जम्मू-कश्मीर में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

रिपोर्ट – जम्मू-कश्मीर में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

जम्मू- कश्मीर कला साहित्य और भाषा अकादमी और वदी़ज़ हिंदी शिक्षा समिति की संयुक्त प्रस्तुति में हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह का आयोजन 30 सितंबर 2025 टैगोर हॉल श्रीनगर में संपन्न हुआ।
कहानी प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता में  बच्चों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए।   साथ ही लेखन- वाचन एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं के माध्यम से समां बांध लिया। डॉ मुदस्सिर भटृ, धर्मेंद्र कुमार, डॉ मोहम्मद याकूब, तैयबा आलम, डॉ मुक्ति शर्मा ने हिस्सा लिया। 

प्रतिभागियों को अकादमी की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 
वदीज़ हिंदी शिक्षा समिति द्वारा जे एड के बोर्ड से हिंदी विषय में उत्तीर्ण प्रथम 10 विद्यार्थियों को नगद राशि एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। 
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री बृज मोहन शर्मा जी अकादमी की सचिव हरविंदर कौर जी स्वागत अध्यक्ष रही… कार्यक्रम का संचालन निधि अली जी ने किया। 
प्रतिभागी और मुख्य अतिथियों और आयोजकों का धन्यवाद देते हुए हिंदी दिवस पर पखवाड़े का समापन किया गया।  इस प्रयास से राज्य में राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रगति को नई गति मिलने की आशा है।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest