दिनांक 22 सितंबर 2025 को जेवी एम मेहता महाविद्यालय,ऐरोली, नवी मुंबई में हिंदी पखवाड़े का सुंदर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत, कविता, लघु नाटिका, गायन नृत्य के साथ मनोहारी प्रस्तुति दी।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित कवयित्री चित्रा देसाई जी ने सारगर्भित उद्बोधन के साथ अपनी सार्थक,प्रेरक और संवेदनायुक्त कविताओं की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. आर. देशपांडे सर ने अपने वक्तव्य में हिंदी भाषा के समुन्नत विकास के लिए शुभकामनाएं दीं।


बधाई प्रिय जया एवं चित्रा…!
समस्त विद्यालय के लिए एक अविस्मरणीय आयोजन रहा होगा..☺️