रविवार 17 जुलाई 2022 की दोपहर 14.00 बजे नॉटिंघम यूके में काव्य रंग ने एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। संस्था की अध्यक्ष जय वर्मा ने उपस्थित कवियों एवं मित्रों का स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के अढ़ाई वर्षो बाद ऐसा मौक़ा मिला है कि हम सब एक छत के नीचे एकत्रित होकर एक दूसरे के साथ बातचीत कर पा रहे हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं भारतीय उच्चायोग की हिन्दी एवं संस्कृति अधिकारी श्रीमती नंदिता साहू। नंदिता जी ने प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए कहा कि काव्यरंग ने कोरोना काल के बाद एक बेहतरीन नई शुरूआत की है।




गोष्ठीमें भव्यता और दिव्यता दोनों नज़र आई ,आदरणीय जय वर्मा का संयोजन और आदरणीय तेजेन्द्र शर्मा जी का संचालन देखने का अवसर मिला ।
Dr Prabha mishra
आपकी शिरकत गोष्ठी के लिए महत्वपूर्ण रही प्रभा जी।