Wednesday, February 11, 2026
होमHomeशिशुवत - सखा लघुकथा

शिशुवत – सखा लघुकथा

” लीजिए इसे  पकड़िए  पिताजी । बाहर जाने को कब से मचल रहा है ।
”  आजा बदमाश , अपनी माँ  को काम क्यों नहीं करने दे रहा ? ” बच्चा खुशी से दादा की ओर लपका , वो उनसे बहुत हिला हुआ था , और दोनों हीं  एक दूसरे के  प्यार के दीवाने  दिखे  ।शिशुवत - सखा लघुकथा
” बहू ! तेरा  व्रत है न  ,  तुझे मंदिर जाना होता है   ? “
“ये छोड़े तब न जाऊँगी पिताजी  । “
” ला मुझे दे मुन्ने  को , इसका पानी और  बाॅल भी दे , खेलकर तो बहल जाएगा ।”
” पिताजी आप कार  में बैठिए , इसे लेकर  ही  मंदिर चलिए   , वहाँ बाहर परिसर में  छायादार पेड़ और बेंचें  हैं , पेड़ों की ठंडी छाँव में खुले में खेलकर ये खुश होगा ।”
“मैं भी अपने सखा के साथ खुश रहूँगा  बहू ।” पिताजी खुश होते हुए बोले ।
” पिताजी मेरे बाद आप दर्शन कर आइएगा , भक्तों की काफ़ी भीड़ लगी है आज । “
“तब तक आप मुन्ने को लेकर बाहर  रुक जाइये  ।”
” बहू ,भीतर जाकर मैं क्या  करूँगा   ?  फिर कभी ।
जैसे हीं बहू पूजा की थाली लेकर आगे बढ़ी ,ससुर जी नन्हे  मासूम से बोले  – ” भीतर जाकर किसके दर्शन करेगी तेरी माँ ?  गोपाल – हरि तो मेरे साथ यहीं है …। ” भीतर उमस और भीड़ की धक्का  – मुक्की के  मारे  उसका दम घुट रहा  था । इसलिये  तो वो  बाहर  … ।”
मुन्ने  के साथ पिताजी छायादार पेड़ के नीचे बेंच पर बैठते हुए बोले , ” कहाँ ढूँढ रहे हो  नादानों   मेरे हरि -गोपाल  को  । वो तो मेरे  पास खड़ा  है ।”
बच्चा दादा की गोद में चढ़ा और  प्यार से उसके गलबहियाँ डालकर  चिपक गया ।

विभा रश्मि
जन्म तिथि- 31. 8 .1952
जन्म स्थान-  उत्तर प्रदेश
शिक्षा- एम.ए. बी. एड.
RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest