होमकवितापंखुरी सिन्हा की तीन कविताएँ कविता पंखुरी सिन्हा की तीन कविताएँ By Editor April 18, 2019 0 391 Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp पंखुरी सिन्हा 1. शांति की बहाली भूलकर सारा भाई भतीजावाद भूलकर सारी क्षेत्रीय पहचान भूल कर सारी भाषागत प्रतिबद्धता शांति बहाल करें भूलकर परिचय के सारे सूत्र भूल कर पिछली बहाली का जश्न भूलकर न हुई बहाली का मातम शांति बहाल करें कि इन बेहद कामकाज़ी गलियारों में कोई भर रहा है उठा पटक की हिंसक राजनीती बेहद हिंसक राजनीती नापाक करता इन ताक़तवर गलियारों को बना रहा है फाइल नामक एक कोड और चित्रित भी कर रहा है उसे मुखरित भी थामे एक फाइल को हाथों में अपने पेट के ऊपर नाभि के कुछ नीचे किसी की अनावश्यक चहलकदमी है अत्यधिक अनावश्यक भी और चहलकदमी भी एक ऐसी फुदकनी चाल में जो तमाम मेज़ कुर्सी पर बैठे लोगों के क्रोध में दांत किटकिटा दे खामोश वो गुहार करें पुकार करें शांति बहाल करें कि विचित्र सी हिंसा है सड़क पर घरों में शांति बहाल करें। 2. किसका प्रकोप केवल नदी की बाढ़ है या कि बरसात भी मौसम का प्रकोप है कि मौसम का युद्ध भी और सबसे ज्यादा तैयारी हमारी कि होगी बारिश तेज़ पर कितनी बुलंद थी इमारत हमारी? कितनी पुख्ता सडकें हमारी? कितने तैयार थे लोग? कहाँ था उनका बसेरा? 3. किसके प्रहलाद ये तो उम्दा है बहुत उम्दा कि मिटटी में है इतना संगीत प्रतिमाएं गढ़ लेती हैं खुद को सच है अगर यह फिर राह में स्थापित होने की या कि सिर्फ उस दिशा में इतने कंटक क्यूँ? इतने कंकड़ क्यूँ? अवरोध क्यूँ इतने? इतने रोड़े बिछाने वाले कौन? इतना आर्तनाद किसका इतने प्रहलाद किसके? इतना रक्तपात किसका? किसकी ये तलवार? कैसी इसकी धार है? कहाँ मिटटी का लेप है? कहाँ वह आँगन, स्पर्श, अतिरेक है? Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp पिछला लेखअभिषेक सूर्यवंशी का व्यंग्यालेख – फर्जीकल स्ट्राइकअगला लेखएक अनोखा लड़का: ईमानदार और रोचक आत्मकथा Editor RELATED ARTICLES कविता आरती ‘लोकेश’ की कविताएँ November 14, 2026 कविता अभिषेक श्रीवास्तव की दो कविताएँ November 14, 2026 कविता सत्य प्रकाश ध्रुव की कविताएँ November 14, 2026 कोई जवाब दें जवाब कैंसिल करें टिप्पणी: कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें! नाम:* कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें ईमेल:* आपने एक गलत ईमेल पता दर्ज किया है! कृपया अपना ईमेल पता यहाँ दर्ज करें वेबसाइट: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed. Most Popular कविताएँ बोधमिता की November 26, 2018 कहानीः ‘तीर-ए-नीमकश’ – (प्रितपाल कौर) August 5, 2018 शोध आलेख : हिन्दी ग़ज़ल का संक्षिप्त इतिहास एवं नवछंद विधान – हिंदकी March 22, 2020 अपनी बात…… April 6, 2018 और अधिक लोड करें Latest भारत में राहु(ल) काल का सप्ताह… November 21, 2026 आरती ‘लोकेश’ की कविताएँ November 14, 2026 देह, दंड और न्याय : स्त्री की देह पर हिंसा, व्यवस्था की चुप्पी और न्याय की प्रतीक्षा November 14, 2026 ममता किरण की ग़ज़लें November 14, 2026 और अधिक लोड करें