मित्रो, पुरवाई टीम अत्यंत हर्ष और संतोष के साथ पुरवाई कथा सम्मान की घोषणा साझा कर रही है ।
ऑनलाइन पत्रिका पुरवाई में प्रकाशित होने वाली कहानियों में से उत्तम कहानी का चयन एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाता है। यह सम्मान मूलतः रचना को समर्पित होता है, जिसके अंतर्गत सम्मान राशि और मानपत्र प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2023 के लिए अंजू शर्मा की सशक्त और समकालीन संवेदना से भरी कहानी ‘राधिकारानी@इंस्ट्राग्राम.कॉम’ को पुरवाई कथा सम्मान हेतु चयनित किया गया है।
उनकी कहानी का लिंक यहाँ प्रस्तुत है—
https://www.thepurvai.com/story-of-anju-sharmaa/
अंजू शर्मा जी को इस उपलब्धि पर हृदय से बधाई।
वर्ष 2024 के लिए सविता पाठक की मार्मिक और आत्मीय कथा ‘दिल ने हज़ार बार रोका-टोका’ को पुरवाई कथा सम्मान का अधिकारी पाया गया। उनको बहुत बहुत बधाई l
उनकी कहानी का लिंक—
https://www.thepurvai.com/story-by-savita-pathak/
सविता पाठक जी को इस सम्मान के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
आप दोनों को पुरवाई टीम और कथा यूके की ओर से अनंत बधाइयाँ l आप दोनों की लेखनी यूँ ही पाठकों के हृदय में जगह बनाती रहे।
बहुत शुभकामनाएं अंजू जी और सविता जी को।
अंजू और सविता को बहुत बहुत बधाई
अंजू जी एवं सविता जी!दोनों ही कहानीकारों को बहुत-बहुत बधाई।।
दोनों रचनाकारों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें