Saturday, July 18, 2026
होमसाहित्यिक हलचल'अहसास की परतें' पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

‘अहसास की परतें’ पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन

तारीख 04.11.25 को उषा साहू और संतोष श्रीवास्तव द्वारा  संपादित साझा संकलन पुस्तक  “अहसास की परतें” पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम, केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट गोरेगांव में संपन्न हुआ l कार्यक्रम की सफलता के लिए, श्री देवमणि पांडेय और सुश्री  मधुबाला जी का बहुत सहयोग रहा l
मुख्य अतिथि डॉ रमेश यादव और विशेष अतिथि सुश्री डॉ प्रेमिला शर्मा थीं l
 वक्ताओं में थी डॉ जया आनंद , सुश्री रीता दास राम, सुश्री वर्षा रावल, सुश्री मनवीन कौर और सुश्री पारमिता । सभी ने अलग अलग कहानियों पर चर्चा की l  सबसे अधिक चर्चा का विषय रही, तेजेन्द्र शर्मा की कहानी ‘ये उत्सव मेरा  है’
डॉ रमेश यादव जो कि हिंदी, मराठी दोनों भाषाओं में साहित्य सृजन करते है, उन्होंने पुस्तक की सभी कहानियों की सूक्ष्मता से समीक्षl की और कहा साझा संकलन निकालना बहुत मुश्किल काम है l  कहानियों का चयन करना उससे भी  मुश्किल काम होता है , जिसे उषा जी  ने अति परिश्रम और सच्ची लगन से मूर्त रूप दिया l इसी का प्रतिफल है कि य़ह गरिमामय पुस्तक हमारे समक्ष है l
डॉ प्रेमिला शर्मा ने मुन्शी प्रेमचंद की कहानियो का उदाहरण देकर कहानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी l 
इस कार्यक्रम में  मुंबई के अतिथि प्रतिष्ठित प्रकाशक श्री राम कुमार जी भी उपस्थित थे l राम कुमार जी शाल और श्रीफल से सुश्री उषा साहू का सम्मान किया और फ्रेम की हुई पुस्तक की फोटो भेंट की l
कार्यक्रम का कुशल संचालन सुश्री पारमिता ने किया l
सुश्री उषा साहू ने बहुत ही सम्मान के साथ सभी के प्रति  आभार प्रकट किया l 
बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ l


RELATED ARTICLES

1 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest