Sunday, November 29, 2026
होमसाहित्यिक हलचलडॉ. किरण खन्ना  अंतरराष्ट्रीय पंकस अकादमी अवार्ड-2026 से सम्मानित

डॉ. किरण खन्ना  अंतरराष्ट्रीय पंकस अकादमी अवार्ड-2026 से सम्मानित

पंजाब कला साहित्य अकादमी के 30वें वार्षिक समारोह में देश-विदेश की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विभूतियां सम्मानित

जालंधर, पंजाब कला साहित्य अकादमी (पंकस), जालंधर के 30वें वार्षिक अकादमी अवार्ड वितरण समारोह में गुरु नगरी अमृतसर की अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. किरण खन्ना को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पंकस अकादमी अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। 22 नवंबर 2026 को लायंस क्लब परिसर, जालंधर में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान उनकी कलात्मक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सक्रियता तथा विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ उनके प्रभावी योगदान के लिए प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब कला साहित्य अकादमी (पंकस) साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित एक प्रतिष्ठित संस्था है। वर्ष 1987 में स्थापित तथा 1995 में पंजीकृत यह संस्थान हिंदी, पंजाबी एवं अन्य भारतीय भाषाओं के साहित्यकारों, कवियों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों को एक साझा मंच प्रदान करता है। अकादमी प्रतिवर्ष भव्य समारोह आयोजित कर देश के विभिन्न राज्यों की प्रतिभाओं को सम्मानित करती है। इसके अतिरिक्त कवि सम्मेलन, साहित्यिक संवाद, प्रतिभा सम्मान एवं पुस्तक विमोचन जैसे आयोजन भी नियमित रूप से किए जाते हैं। संस्थान की अध्यक्षता प्रख्यात बुद्धिजीवी श्री सिमर सदोष निरंतर निभा रहे हैं।

समारोह में अकादमी के अध्यक्ष श्री सिमर सदोष ने डॉ. किरण खन्ना की उपलब्धियों का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय की भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित पहल, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा, लेखक गाँव, देहरादून, भारतीय भाषा मंच तथा कथा यूके, लंदन सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ डॉ. खन्ना की सक्रिय सहभागिता और साहित्यिक योगदान की सराहना की।

अकादमी के निदेशक एवं प्रतिष्ठित सर्जन डॉ. जगदीप सिंह, नरेश मेहरा, महासचिव डॉ. आशा शैली एवं श्री सुकांत सफरी के साथ राजेंद्र बेरी, प्रिंसिपल डॉ. अनुप वत्स और डॉ. सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. किरण खन्ना सहित नेपाल, गुजरात, जम्मू-कश्मीर तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, कलाकारों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों को विभिन्न सम्मानों से अलंकृत किया गया।

समारोह में सम्मानित प्रमुख विभूतियां एवं पुरस्कार

– राष्ट्रीय शौर्य सम्मान:  सतिंद्र सिंह, आईपीएस।
– राष्ट्रीय मानव सेवा-रत्न सम्मान: सरदारनी परविंदर कौर।
– राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान: डॉ. अनुप कुमार वत्स।
– विरासती फुलकारी सम्मान: डॉ. गुरनीत कौर।
– राष्ट्रीय पत्रकारिता श्रेष्ठ सम्मान:  हृदय नारायण मिश्रा।
– राष्ट्रीय शिरोमणि पत्रकारिता सम्मान: इंद्रप्रीत सिंह।
– राष्ट्रीय मीडिया अकादमी सम्मान: योगेश गोयल।
– राष्ट्रीय अनुवाद-श्रेष्ठ सम्मान: प्रो. नवसंगीत सिंह।
– अंतरराष्ट्रीय पंकस अकादमी अवार्ड: डॉ. किरण खन्ना, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, डॉ. ममता सोनी, डॉ. नयना आर. डेलिवाला एवं प्रो. एस. एस. डोगरा।
– राष्ट्रीय कला-श्री अवार्ड:  संगत राम, सरदारनी बलविंदर कौर, श्री बलविंदर सैनी एवं श्री अमरजीत सिंह।
– राष्ट्रीय धर्म-रक्षा सम्मान:  विपन सभरवाल।
– अंतरराष्ट्रीय प्रवासी साहित्य श्रेष्ठ सम्मान:  रमेश पंत मीतबंधु एवं श्री हेम बाबू लेखक।
– श्री माली राम सोनी स्मृति सम्मान:  अशोक दर्द।
– अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन श्रेष्ठ सम्मान:  आस्था शर्मा।
– अदब-नवाजी सम्मान: सरदार चरण सिंह डी.सी.।
– राष्ट्रीय विशिष्ट अकादमी सम्मान: प्रो. डॉ. सरला भारद्वाज,  गुरमीत पलाही, श्री मोहन राजपूत, श्री शैलेश तिवारी, श्री कृष्ण कुमार भगत एवं श्री कुलदीप कुमार।
– दीपक जालंधरी विशिष्ट पत्रकारिता सम्मान: अशोक शर्मा अनुज।
– सरदार बलविंदर सिंह मन्नी स्मृति सम्मान:  सुखमीत सिंह मन्नी।

इस अवसर पर साहित्य, कला, शिक्षा, पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

डॉ. किरण खन्ना को प्राप्त यह सम्मान उनकी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक साधना का उल्लेखनीय प्रतिफल है। उनके सम्मान से अमृतसर सहित हिंदी साहित्य और शिक्षा जगत में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest