“हिंदी को अपनायें, ना समझें इसको बोझ
ऐसा एक निवेदन है, आग्रह और अनुरोध”
-
आशीष मिश्रा
(13 जनवरी, 2023) लंदन में विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में दो कवि सम्मेलन आयोजित किए गये। पहला 10 जनवरी को भारतीय उच्चायोग के तत्वावधान में प्रसिद्ध संस्था कथा यूके द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ज्ञान शर्मा, इन्दु बारोठ, अरुण सब्बरवाल, आशुतोष कुमार, शोभना शाम (भारत से), शिखा वार्ष्णेय एवं आशीष मिश्रा ने मधुर कविता पाठ किया। कार्यक्रम की संयोजक एवं हिन्दी अताशे डॉ नन्दिता साहू ने कार्यक्रम का आरंभ किया। सभी गणमान्य अतिथि और कवियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जैसे मंगलम परिवार से श्री राज तिवारी, UPCA से श्री अश्विनी श्रीवास्तव, सनातन संस्था से श्री सी. के. नायडू जी, speakingBharat पोर्टल से जितेंद्र गुप्ता, यूके हिन्दी समिति से सुलेखा चोपला जी।