दिल्ली से लगे गाज़ियाबाद के हिंदी भवन में 20 जुलाई की शाम हिंदी भवन समिति, गाज़ियाबाद के सहयोग से ड्रामाटर्जी आर्ट एंड कल्चर सोसायटी तथा प्रासंगिक की ओर से आलोक शुक्ला के नाटक “अजीब दास्तान” (एक अनकहा सच) की शानदार प्रस्तुति हुई। इस नाटक को लिखने के साथ आलोक शुक्ला ने ही निर्देशित किया था।गौरतलब है कि वे GBS पेशेंट हैं और पूरी तरह ठीक न होने के बावजूद लगातार थिएटर कर रहे हैं ।

