14 सितंबर से 28 सितंबर तक हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में लंदन के गुरुकुल यूके में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय चैनल के द्वारा गुरुकुल के बच्चों ने हिंदी भाषा में सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा कई कार्यक्रम जैसे रचनात्मक लेखन, हिंदी कविता पाठ, हिंदी कहानी पठन, सुलेख आदि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने काफ़ी बढ़ चढ़कर भाग लिया।


