Wednesday, February 11, 2026
होमसाहित्यिक हलचलरपट - मुंबई की 'उड़ान सपनों की' संस्था द्वारा हिन्दी सप्ताह...

रपट – मुंबई की ‘उड़ान सपनों की’ संस्था द्वारा हिन्दी सप्ताह के अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन

मुंबई, पवई के अति प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच “उड़ान सपनों की” द्वारा, हिन्दी सप्ताह के अवसर पर 11.09.25 को काव्य संध्या का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन सुश्री प्रोमिला शुक्ला के आवास पर किया गया । इस अवसर पर अनेक भाषाओं के कवि और कवयित्रियाँ शामिल थीं, परंतु काव्य पाठ सभी ने हिन्दी में किया । 
श्री पवन तिवारी जी ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । आयोजन में शामिल थीं, सुश्री गीता आशावादी सुश्री अलका पांडे, सुश्री पल्लवी रानी, सुश्री प्रमिला शर्मा, सुश्री शिल्पा सोनटक्के, सुश्री प्रभा शर्मा, सुश्री मौसमी, श्री ओम प्रकाश पांडे, सुश्री सिया, सुश्री उषा साहू । सभी ने मनोरम काव्य प्रस्तुत किए । पूरे कार्यक्रम में अधिकांशत: शृंगार रस ही छाया रहा । 
प्रोमिला शुक्ला जी स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ, कवियों स्वागत किया, जिसका का सभी ने आनंद उठाया । 
अंत में सुश्री उषा साहू ने अपनी स्वलिखित कहानी दयालू प्रस्तुत द्वारा सबको द्रवित कर दिया । 
गीता आशावादी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । 
उषा साहू,
मुंबई
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest