होमकविताकल्पना मनोरमा के प्रभु राम पर केंद्रित दोहे कविता कल्पना मनोरमा के प्रभु राम पर केंद्रित दोहे By कल्पना मनोरमा January 6, 2024 1 262 Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp राम एक विश्वास हैं, नहीं धर्म का नाम। जो ध्याता जैसे उन्हें, दिखते वैसे राम।। 1 रीति नीति पर चले थे, रघुकुल दीनानाथ। पूजक केवल देखता, रघुनंदन का हाथ।। 2 वनवासी हो राम ने,जंगल किया सनाथ। शबरी,बाली को मिले, प्रेमी भ्राता साथ।। 3 मर्यादा टिकती तभी,जब हो त्यागी वीर, कौशल्या के राम ने, मन में साधा धीर।।4 रामलला के भवन में, उतरेंगे राकेश बिजनी डोले पवन उड़, मुस्काए शैलेश।।5 हा लक्ष्मण! हा राम रे! कहां गए तुम लोग। मन चातक रट रट मरा, जीवन जैसे घोग।।6 राम नाम का बोलना, राम नाम की आस। त्याग तपस्या लगे जो, राम बसे हैं पास।। 7 जनम सफ़ल होगा तभी, जब आएगा धैर्य। सीख लिया जो धैर्य को, मन आए स्थैर्य।। 8 मर्यादा में डटे थे, रघुकुल आनंदकंद जिसने देखा कह उठा, पुष्प बीच मकरंद।।9 राम लला मां जानकी,लक्ष्मण प्यारे तात। दशरथ जैसे विटप पर, लगते ऐसे पात।। 10 सिया सलौनी चल पड़ीं, महल अटारी छोड़ कंचन मृग मरीचिका, पाई अंधे मोड़।।11 दशरथ के सुत चार हैं, कौशल्या सुत एक राम बिना उनको मिले, दुख के रूप अनेक।।12 रची न होती ऋषी ने, राम कथा अनमोल कैसे मिलता जगत को, मर्यादा का मोल।।13 तुलसी ने रुचि रुचि लिखा, चरित राम मकरंद कामी क्रोधी जो पढ़े, पा जाए आनंद।।14 अविरल धारा सत्य की, बहती सरयू संग रघुकुल में शामिल हुए, सात्विक गुण सारंग ।।15 – कल्पना मनोरमा – संपर्क – [email protected] Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp पिछला लेखलेखक का क़द उसकी पुस्तकों से बड़ा नहीं होना चाहिए – पंकज सुबीरअगला लेखडॉ. मीना घुमे ‘निराली’ की तीन कविताएँ कल्पना मनोरमासंपर्क - [email protected] RELATED ARTICLES कविता पद्मा मिश्रा की दो कविताएँ April 5, 2026 कविता अंतरीपा ठाकुर मुखर्जी की कविताएँ April 5, 2026 कविता हूबनाथ पांडेय की कविता – ईश्वर और विज्ञान April 4, 2026 1 टिप्पणी बहुत सुंदर दोहे , जय सिया राम जवाब दें कोई जवाब दें जवाब कैंसिल करें टिप्पणी: कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें! नाम:* कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें ईमेल:* आपने एक गलत ईमेल पता दर्ज किया है! कृपया अपना ईमेल पता यहाँ दर्ज करें वेबसाइट: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed. Most Popular कविताएँ बोधमिता की November 26, 2018 कहानीः ‘तीर-ए-नीमकश’ – (प्रितपाल कौर) August 5, 2018 अपनी बात…… April 6, 2018 पुस्तक समीक्षा – डॉ अरुणा अजितसरिया एम बी ई April 6, 2018 और अधिक लोड करें Latest संपादकीय – बा…बा… ब्लैक शीप…! April 11, 2026 डॉ. जमुना कृष्णराज की पुस्तक ‘अव्वैयार की अमृतवाणी’ का लोकार्पण। April 5, 2026 पुस्तक-समीक्षा – मेरे भगत सिंह – डॉ. शिवजी श्रीवास्तव April 5, 2026 गणेश शंकर विद्यार्थी के द्विशताब्दी वर्ष एवं हिंदी पत्रकारिता के 200 साल के सफर पर सप्रे संग्रहालय में कार्यक्रम April 5, 2026 और अधिक लोड करें
बहुत सुंदर दोहे , जय सिया राम