Sunday, November 29, 2026
होमसाहित्यिक हलचलबीरेन्द्र शाह फाउंडेशन द्वारा 'विरासत' पत्रिका का भव्य लोकार्पण

बीरेन्द्र शाह फाउंडेशन द्वारा ‘विरासत’ पत्रिका का भव्य लोकार्पण

“नीरजा के स्वर” कवि सम्मेलन- महादेवी वर्मा स्मृति में संगोष्ठी  

मुंबई की अति प्रतिष्ठित, साहित्य और समाज सेवा को समर्पित संस्था ‘वीरेंद्र शाह फाउंडेशन’ द्वारा विरासत पत्रिका का भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया । पत्रिका का यह अंक सिनेमा विशेषांक है। साथ ही आदरणीय महादेवी वर्मा को समर्पित “नीरजा के स्वर” काव्य सम्मेलन का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन नेशनल गैलरी ऑफ मार्डन आर्ट गैलरी  के शानदार ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ, पल्लवी रानी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और कन्याओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य के साथ किया गया । इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्ष  रागिनी बीरेन्द्र शाह, विशिष्ट अतिथि दिनेश वर्मा (नीलम पब्लिकेशन), मुख्य अतिथि (अतिथि संपादक)  प्रो. डॉ. मिसाल (विरासत) थे ।

कार्यक्रम में, महाराष्ट्र राज्य भाजपा के मुख्य महासचिव व महाराष्ट्र प्रदेश माननीय श्री निरंजन डावखरे ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस, महाराष्ट्र दिवस, व  अन्य सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों को रागिनी ताई एक रंगोली की तरह  सजाती हैं, उसमें रंग भरती हैं इसमें और उन्हें अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिलता है।

प्रबंध निदेशक आशीष शाह , प्रसून शाह  एवं पत्रिका की कार्यकारी संपादक डॉ वर्षा महेश, संपादक मधु चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

लोकार्पण के उपरांत महादेवी वर्मा की स्मृति में ‘नीरजा के स्वर’ कवि सम्मेलन, जिसमें शहर की प्रसिद्ध कवि , कवियित्रियों – आनंद सिंह जी, यशपाल सिंह, सरोज सुमन, अंजनी कुमार, अमित उपमन्यु, संध्या यादव, डॉ अनामिका दुबे ने अपनी कविताओं से समा बांधा। महादेवी वर्मा को समर्पित एक गोष्ठी का आयोजन किया गया,  जिसमें डॉ सरस्वती अय्यर, चित्रा देसाई, गंगाशरण सिंह, रामकुमार जी और डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र  ने महादेवी जी के जीवन और साहित्य पर ज्ञानवर्धक जानकारी साझा की। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की सर चिटणिस  एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष रंजना हजारे जी  ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। डॉक्टर वर्षा महेश के कुशल मंच संचालन ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा।

समारोह सुस्वादु भोजन के साथ सम्पन्न हुआ।

प्रस्तुति: उषा साहू, मुंबई.

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest