भारत की अति प्रतिस्थिठ साहित्य संस्था “अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्रीय मंच” की महाराष्ट्र इकाई द्वारा दो पुस्तकों का विमोचन किया। इनमें एक पुस्तकहाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष मृदुला मिश्रा“स्रोतसिवनी” और दूसरी सत्यवती मौर्य की “चुप्पियों के बीच” शामिल हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। सरस्वती वंदना बहुत मधुर स्वर में कुसुम तिवारी ने की।
आमंत्रित अतिथिगण थे, देवमणि पांडेय, नवीन चतुर्वेदी, पवन तिवारी, शिल्पा सोनटक्के और वर्षा रावल। सभी अतिथिगण का पुष्प गुच्छ और शाल से स्वागत किया गया।
सभी वक्ताओं ने दोनों पुस्तकों पर अपने अनमोल विचार प्रस्तुत किए। सभी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि महिलाएं अपना घर-संसार संभालते हुये। अपनी भावनाएं मन में छिपाए रहती है और अनुकूल परिस्थियाँ आने पर कविता के माध्यम से उभर कर आ जाती हैं। शिल्पा सोनटक्के ने एक सुंदर गजल ‘गम के साये’ सुनाकर सबको सम्मोहित कर दिया। वर्षा रावल ने ‘तुम्हारे आने के बाद’ कविता प्रस्तुत की।

रामकुमार ने दोनों कवयित्रियों का सम्मान किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर काव्य सम्मेलन का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रमुख़ कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उषा साहू और पल्लवी रानी ने किया। स्वादिष्ट रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
प्रस्तुति: उषा साहू, मुंबई
