Sunday, May 19, 2024
होमकविताहितेश सिंह की कविता - और भी हैं राहें

हितेश सिंह की कविता – और भी हैं राहें

लकीर का फ़कीर अब बनना नहीं, और भी हैं राहें।
उस मंज़िल को गले लगाना, खड़ी है जो फैलाए बाहें।
उसको खोने का डर कैसा, पाकर जिसको ख़ुशी न आए।
बंधन सारे तोड़ है देना, जिसमें मन बंधना न चाहे।
होंठों पर वो धुन लानी है, जिससे गीत नया बन जाए।
हमको ऐसी ख़ुशबू बनना, जो पूरे जग को महकाए।
एक इबारत ऐसी लिखनी, सदियों तक जो मिट न पाए।
कश्ती ऐसी एक बनानी है जो सागर के पार लगाए।
हितेश सिंह
हितेश सिंह
वरिष्ठ उप संपादक, अमर उजाला, आगरा.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest

Latest