1.
साहित्यकार का व्यक्तित्व एवं कृतित्व की साहित्यिक उपादेयता एवं वृहद चिंतन–सृजन के कारण उसे कालजयीता प्रदान करती है।डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक एक संस्कृत संस्कृतनिष्ठ रचनाकार हैं, जिनका साहित्य भारतीय संस्कृति, जीवन–मूल्य को व्याख्यायित करने में समर्थ है। डॉ किरण खन्ना (अध्यक्ष, स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग,डी.ए. महाविद्यालय, अमृतसर, पंजाब) द्वारा संपादित पुस्तक ‘ डॉ निशंक के साहित्य में सामाजिक यथार्थ एवं युगबोध ‘ डॉ निशंक के साहित्यिक अवदान को प्रस्तुत करने वाला अति महत्वपूर्ण पुस्तक है ।अथक परिश्रम और पूर्ण मनोयोग से लिखित पुस्तक डॉ निशंक के साहित्य के विविध पहलुओं को उजागर करने तथा उनके आंतरिक एवं बाह्य पक्षों को पाठक के समक्ष लाने में समर्थ है।


It was a very good article.
It felt Great to read this.
thank you so much sir.
Thanku so much sir for this Article.