Wednesday, February 11, 2026
होमग़ज़ल एवं गीतडॉ मनीष कुमार मिश्रा की ग़ज़ल

डॉ मनीष कुमार मिश्रा की ग़ज़ल

महीना वही पर मौसम अलग सा है
यह नवंबर कहां तुम्हारी महक सा है।
सबकुछ तो है मगर जैसे फीका सा है
जिंदगी के जायके में तू नमक सा है।
जिसे गुनगुनाना चाहता हूं हरदम मैं
हमदम तू बिलकुल उस ग़ज़ल सा है।
निहारता हूं अकेले में अक्सर चांद को
यकीनन वह तेरी किसी झलक सा है।
मैं अब तुम्हें पाऊं तो भला पाऊं कैसे
एक कतरा हूं मैं और तू फलक सा है।

डॉ मनीष कुमार मिश्रा
विजिटिंग प्रोफेसर ( ICCR HINDI CHAIR ),
ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज़, ताशकंद, उज्बेकिस्तान
RELATED ARTICLES

3 टिप्पणी

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest