

प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस वर्ष आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता सम्मान और फ्रेडरिक पिन्कॉट यू.के. हिंदी प्रचार-प्रसार सम्मान के लिए उपयुक्त प्रविष्टियां नहीं मिल पाने के कारण इन दो सम्मानों को अगले वर्ष के लिए आरक्षित रखा गया है।
29.03.2019 को आयोजित इस कार्यक्रम में इन सम्मानों के अलावा विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में उच्चायोग में आयोजित बाल हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में ब्रिटेन में मंदिरों और हिंदी शिक्षण केंद्रों में हिंदी सीखने वाले 5 वर्ष से 16 वर्ष की आयु के कुल 46 बच्चों ने भाग लिया था जिसमें से 9 बच्चों को पुरस्कार दिया गया।
उच्चायुक्त महामहिम श्री चरनजीत सिंह ने सम्मान पानेवाले साहित्यकारों और पुरस्कार पानेवाले बच्चों को बधाई दी और ब्रिटेन में हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए उच्चायोग की प्रतिबद्धता दोहराई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए आपके सुझावों का स्वागत है और हम उन सुझावों पर अमल करने के लिए तत्पर हैं। हिंदी के प्रति अपने अनुराग की अभिव्यक्ति उन्होंने डॉ. हरिवंश राय बच्चन की कविता- “नीड़ का निर्माण फिर-फिर” के पाठ से की। उनके वक्तव्य हिंदी सेवियों में नई ऊर्जा का संचार करनेवाले थे।