अमृतकाल में भारत का स्वास्थ्य एवं आहार परंपरा विषय पर अयोध्या में होगा अमृत-मंथन
-
स्वस्थ भारत (पंजी. न्यास) के 9वें स्थापना दिवस पर हो रहा है आयोजन
-
देश भर के स्वास्थ्य चिंतक, चिकित्सक व पत्रकार जुड़ेंगे
-
आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन
-
सांस्कृतिक एवं कवि सम्मेलन का भी होगा आयोजन
-
सुशीला नायर स्वस्थ भारत उत्कृष्टता सम्मान, स्वस्थ भारत जनऔषधि मित्र सम्मान, स्वस्थ भारत सारथी सम्मान, स्वस्थ भारत नारी शक्ति सम्मान का भी होगा आयोजन
नई दिल्ली/लखनऊ/अयोध्या
स्वास्थ्य एडवोकेसी के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाला स्वस्थ भारत (पंजी न्यास) रामनगरी अयोध्या में तीन दिवसीय स्वास्थ्य संसद का आयोजन करने जा रहा है, जो 19 जुलाई 2024 से शुरु होगा। यह आयोजन अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रांगण में हो रहा है। इसमें स्वास्थ्य के कई आयामों पर गहन चिंतन होगा। अमृतकाल में भारत का स्वास्थ्य एवं आहार परंपरा विषय इस बार के स्वास्थ्य संसद का थीम है।
पहले दिन 19 जुलाई को उद्घाटन सत्र में मिलेट्स मैन ऑफ इंडिया पद्मश्री खादर वल्ली, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यसभा के पूर्व सासंद आर.के.सिन्हा, पद्मश्री रामबहादुर राय, आध्यात्मिक गुरु प्रो. पवन सिन्हा, संत ज्ञानेश्वरी दीदी, एनडीयू के वीसी व स्वास्थ्य संसद के सभापति डॉ. बिजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार व स्वास्थ्य संसद उपसभापति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र अयोध्या, स्वस्थ भारत के चेयरमैन आशुतोष कुमार सिंह सहित तमाम बड़े स्वास्थ्य चितंक, चिकित्सक व पत्रकार रहेंगे। उद्घाटन पूर्व विशेष सत्र में भारत में बुजुर्गों की सेहत, मनोविज्ञान एवं समाधान विषय पर चर्चा की जाएगी।


अच्छी जानकारी।