तू मेरा
मैं तेरी
तू मेरी जान
मैं तेरा प्राण
और क्या है
यही प्यार है।
मै तुझे संभालना
तू मुझे समझना
मेरे लिये तेरा जीना
तेरे लिये मेरा होना
और क्या है?
यही प्यार है।
तेरी-मेरी एक सांस
तेरा मेरा अटूट विश्वास
तेरा मेरा एक निवास
तेरा मेरा रिश्ता खास
और क्या है?
यही प्यार हे।
जान से ज्यादा होना
कलेजे से चाहना
तेरे लिये जी घबराना
मेरे लिये दिल टूटना
और क्या है ?
यही प्यार है।
एक दूजे की तारीफ करना
एक प्यारी-सी गिफ्ट देना
मिलकर खिलखिलाकर हंसना
कभी तो आय लव्ह यू बोलना
और क्या है?
यही प्यार है।

