परिचय – तेजेन्द्र शर्मा (एम.बी.ई)

जन्म / बचपन :

21 अक्टूबर 1952 को पंजाब के शहर जगरांव के रेल्वे क्वार्टरों में। पिता वहां के सहायक स्टेशन मास्टर थे। उचाना, रोहतक (अब हरयाणा में) व मौड़ मंडी में बचपन के कुछ वर्ष बिता कर 1960 में पिता का तबादला उन्हें दिल्ली ले आया । पंजाबी भाषी तेजेन्द्र शर्मा की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के अंधा मुग़ल क्षेत्र के सरकारी स्कूल में हुई। शिक्षा: दिल्ली विश्विद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेज़ी, एवं एम.ए. अंग्रेज़ी, कम्पयूटर कार्य में डिप्लोमा । वर्ष 1998 से ब्रिटेन में स्थाई निवास।
तेजेन्द्र शर्मा इस समय अकेले ऐसे आप्रवासी हिन्दी सेवी हैं जिन्हें ब्रिटेन में हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिये ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने इस वर्ष प्रतिष्ठित मेम्बर ऑफ़ दि ब्रिटिश एम्पायर (एम.बी.ई.) सम्मान के लिये चुना है।
ब्रिटेन में पिछले दो दशकों से हिन्दी के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय योगदानः
तेजेन्द्र शर्मा की संस्था कथा यू.के. को यह श्रेय जाता है कि उसने हिन्दी को ब्रिटिश संसद के दोनों सदनों – हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स एवं हाउस ऑफ़ कॉमन्स में अपने विविथ कार्यक्रमों के द्वारा स्थापित किया। इन कार्यक्रमों में ब्रिटिश राजनेता, मन्त्री, और सांसद अपना भाषण देते रहे हैं।
कथा यू.के. पिछले दो दशकों से प्रति वर्ष ब्रिटिश संसद में किसी भारतीय लेखक को अंतररष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान प्रदान करती रही है। साथ ही ब्रिटेन में बसे हिन्दी लेखकों को पद्मानंद साहित्य सम्मान दिया जाता रहा है।
कथा (यू.के.) के माध्यम से लंदन में निरंतर हिन्दी कहानी गोष्ठियों, कार्यशालाओं एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम लन्दन, लेस्टर, बर्मिंघम, नॉटिंघम, यॉर्क आदि शहरों में आयोजित किये गये।  गोष्ठियों का आयोजन लंदन के बहुते से उपनगरों में भी किया गया।
लंदन में कहानी मंचन की शुरू‏आत तेजेन्द्र शर्मा ने वापसी कहानी के मंचन से की। लंदन बेज़िंग्स्टोक में, अहिंदीभाषी कलाकारों को लेकर एक हिंदी नाटक हनीमून का सफल निर्देशन एवं मंचन ।
प्रवासी साहित्यकारों में से वर्तमान समय में भारत  के विश्वविद्यालयों में सार्वाधिक शोध कार्य तेजेन्द्र शर्मा के लेखन पर ही हो रहा है।

प्रकाशित कृतियां :

  1. काला सागर (1990) ढिबरी टाईट (1994), देह की कीमत (1999) यह क्या हो गया ! (2003), बेघर आंखें (2007), सीधी रेखा की परतें (2009 – तेजेन्द्र शर्मा की समग्र कहानियां भाग-1), क़ब्र का मुनाफ़ा (2010) सभी कहानी संग्रह ।  ये घर तुम्हारा है… (2007 – कविता एवं ग़ज़ल संग्रह)। दीवार में रास्ता (कहानी संग्रह – 2012), प्रतिनिधि कहानियां (कहानी संग्रह Kitabghar – 2014), मेरी प्रिय कथाएं (2014),  सपने मरते नहीं (कहानी संग्रह – 2015), श्रेष्ठ कहानियां (कहानी संग्रह – 2015, National Book Trust), ग़ौरतलब कहानियां (कहानी संग्रह – 2017)।

अनूदित कृतियां :

Grave Profits (In English), ढिबरी टाइट, एवं कल फेर आणा नाम से पंजाबी, इँटों का जंगल नाम से उर्दू , पासपोर्ट का रंगहरू नाम से नेपाली व निर्वाचित काहनियां (बांग्ला) में भी उनकी अनूदित कहानियों के संग्रह प्रकाशित हुए हैं। तेजेन्द्र शर्मा की कहानियां उड़िया, मराठी, गुजराती, चेक भाषा एवं अंग्रेज़ी में भी अनूदित हो चुकी हैं।
संपादन समुद्र पार रचना संसार (2008) (21 प्रवासी लेखकों की कहानियों का संकलन)। यहां से वहां तक – (2006-ब्रिटेन के कवियों का कविता संग्रह), ब्रिटेन में उर्दू क़लम (2010), समुद्र पार हिन्दी ग़ज़ल (2011), प्रवासी संसार – कथा विशेषांक (2011)। सृजन संदर्भ पत्रिका का प्रवासी साहित्य विशेषांक (2012)। देशान्तर – प्रवासी कहानी संग्रह (दिल्ली हिन्दी अकादमी – 2012)
लन्दन से प्रकाशित पत्रिका पुरवाई का संपादन।
अंग्रेज़ी में : 1. Black & White (biography of a banker – 2007),  2. Lord Byron – Don Juan (1976),  3. John Keats – The Two Hyperions (1977)

*कहानी अभिशप्त चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के एम.ए. हिन्दी के पाठ्यक्रम में शामिल। पासपोर्ट का रंग महात्मा बुद्ध विश्वविद्यालय नोयडा में।

तेजेन्द्र शर्मा के लेखन पर उपलब्ध पुस्तकें

  1. तेजेन्द्र शर्मा – वक़्त के आइने में (संपादकः हरि भटनागर), 2. रचना समय – तेजेन्द्र शर्मा विशेषांक (संपादकः हरि भटनागर), 3. बातें (तेजेन्द्र शर्मा के साक्षात्कार) – संपादकः मधु अरोड़ा 4. हिन्दी की वैश्विक कहानी (संदर्भ तेजेन्द्र शर्मा का रचना संसार) – संपादकः नीना पॉल, 5. कथा त्रिकोण (संपादक श्रीनिवास श्रीकान्त), 6. नई धारा विशेषांक (संपादक शिवनारायण – 2015)। 7. कभी अपने कभी पराए – तेजेन्द्र शर्मा (2015 संपादक – आशीष कंधवे)

अन्य लेखन:

दूरदर्शन के लिये शांति सीरियल का लेखन ।

तिविधियां :

अन्नु कपूर द्वारा निर्देशित फ़िल्म अभय में नाना पाटेकर के साथ अभिनय। बी.बी.सी. लंदन, ऑल इंडिया रेडियो, व दूरदर्शन से कार्यक्रमों की प्रस्तुति, नाटकों में भाग एवं समाचार वाचन।

ऑल इंडिया रेडियो, व सनराईज़ रेडियो लंदन से बहुत सी कहानियों का प्रसार‌ण ।

पुरस्कार/सम्मान:

  1. ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वारा एम.बी.ई. – मेम्बर ऑफ़ ब्रिटिश एम्पायर (2017)
  2. केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा का डॉ. मोटुरी सत्यनारायण सम्मान – 2011.
  3. यू.पी. हिन्दी संस्थान का प्रवासी भारतीय साहित्य भूषण सम्मान 2013.
  4. हरियाणा राज्य साहित्य अकादमी सम्मान – 2012
  5. ढिबरी टाइट के लिये महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी पुरस्कार  – 1995 प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों ।
  6. मध्य प्रदेश सरकार का निर्मल वर्मा सम्मान 2017.
  7. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय का हिन्दी सेवी सम्मान 2018
  8. अंतरराष्ट्रीय स्पंदन हिन्दी कथा सम्मान – 2012
  9. सहयोग फ़ाउंडेशन का युवा साहित्यकार पुरस्कार – 1998
  10. सुपथगा सम्मान – 1987
  11. कृति यू.के. द्वारा वर्ष 2002 के लिये बेघर आंखें  को सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार।
  12. प्रथम संकल्प साहित्य सम्मान – दिल्ली (2007)
  13. तितली बाल पत्रिका का साहित्य सम्मान – बरेली (2007)
  14. भारतीय उच्चायोग, लन्दन द्वारा डॉ. हरिवंशराय बच्चन सम्मान (2008)

अंर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन :

1999 में लन्दन विश्व हिन्दी सम्मेलन, 2002 में त्रिनिदाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिरकत की। लंदन, मैनचेस्टर, ब्रैडफ़र्ड व बरमिंघम में आयोजित कवि सम्मेलनों में कविता पाठ ।यॉर्क विश्विद्यालय में कहानी कार्यशाला करने वाले ब्रिटेन के पहले हिन्दी साहित्यकार। बर्मिंघम में रवीन्द्र कालिया एवं ममता कालिया के साथ संयुक्त रूप से हिन्दी कार्यशाला का संचालन।

2010 में डी.ए.वी. गर्ल्ज़ कॉलेज, यमुना नगर के साथ मिल कर कथा यू.के. ने 3-दिवसीय प्रवासी कथा सम्मेलन का आयोजन किया। 2012 में एस.आई.ई.एस. कॉलेज, मुंबई के साथ मिल कर 2-दिवसीय प्रवासी साहित्य सम्मेलन का आयोजन। 2013 में डी.ए.वी. गर्ल्ज़ कॉलेज, यमुना नगर के साथ मिल कर कथा यू.के. ने 2-दिवसीय प्रवासी कथा सम्मेलन का आयोजन किया। BHU के साथ मिल कर 2016 में प्रवासी हिन्दी सम्मेलन का आयोजन।

संप्रतिः ब्रिटिश रेल (लंदन ओवरग्राउण्ड) में कार्यरत।

संपर्क : 33-A, Spencer Road, Harrow & Wealdstone, Middlesex HA3 7AN (United Kingdom).

Mobile: 00-44-7400313433, E-mail: tejinders@live.com , kathauk@gmail.com