इण्डिया नेटबुक्स, बीपीए फ़ाउंडेशन, और अनुस्वार के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष पंडित भगवती प्रसाद अवस्थी की जयंती पर मार्च में चयनित रचनाकारों को सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए निम्न सम्मान एवं पुरस्कारों हेतु प्रविष्टियाँ/अनुशंसाएँ आमंत्रित की जाती हैं—
शिखर सम्मान
(हिंदी के क्षेत्र में आजीवन विशेष योगदान एवं उपलब्धि कै आधार पर)
====================
1. वेदव्यास सम्मान
2. वागीश्वरी सम्मान
“साहित्य विभूषण सम्मान”
(विशिष्ट क्षेत्रों में प्रवीणता एवं आजीवन षोगदान के लिये निम्न सम्मान)
====================
1. आचार्य केशव देव शास्त्री साहित्य विभूषण सम्मान (आजीवन साहित्यिक योगदान
2. मन्नू लाल अवस्थी साहित्य विभूषण (हिंदी शिक्षा एवं संगठन)
3. आनंदी देवी साहित्य विभूषण सम्मान (बहु विधागत श्रेष्ठता)
4. श्री भगवती प्रसाद अवस्थी साहित्य विभूषण सम्मान (बाल साहित्य, सृजन एवं प्रसार)
5. शिवप्यारी देवी साहित्य विभूषण सम्मान (हिंदी शोध ए्वं अनुसंधान)
6. पुष्पा देवी साहित्य विभूषण सम्मान (प्रवासी हिंदी साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान)
7. गोविंद प्रसाद अनल साहित्य विभूषण सम्मान (पत्रिका एवं पत्रकारिता)
“साहित्य भूषण सम्मान”
(विधागत प्रवीणता के आधार पर निम्न सम्मान)
  ==================
1. सियाराम व्यंग्य भूषण सम्मान (व्यंग्)
2. कालीचरण मिश्रा साहित्य भूषण सम्मान (कहानी एवं उपन्यास
3. भागीरथी देवी साहित्य भूषण सम्मान (कथेतर)
4. जनक दुलारी मिश्रा साहित्य भूषण सम्मान (बहुविधा)
5. प्रेम शंकर शुक्ल साहित्य भूषण सम्मान (कविता)
6. राजीव अवस्थी प्रवासी साहित्य भूषण पुरस्कार
“साहित्य रत्न सम्मान”
(विधागत श्रेय्ठ रचनाकर्म के आधार पर निम्न श्रेणियों में
 =========•=======
युवा रत्न, बाल रत्न, कथा रत्न-कहानी,, कथा रत्न-उपन्यास, काव्य रत्न, व्यंग्य रत्न, लोक कथा रत्न,
लघुकथा रत्न, हिंदी कर्मी रत्न, आलोचना रत्न, अनुवाद रत्न, नाट्य कला रत्न, चित्र कला रत्न, चिकित्सा साहित्य रत्न, हिंदी शोध रत्न, विधि साहित्य रत्न, खेल साहित्य रत्न, बाल साहित्य रत्न, प्रवासी साहित्य रत्न, मंचीय काव्य रत्न, सिनेमा साहित्य रत्न, हिंदी पत्रिका रत्न, संपादक रत्न, पत्रकार रत्न, प्रकाशक रत्न, संचालक रत्न, क्षेत्रीय भाषा साहित्य रत्न, समाज रत्न सम्मान
नियम-
1. प्रविष्टि लेखक, प्रकाशक, या अनुशंसक द्वारा भेजी जा सकती है। चयन समिति/आयोजन समिति स्वयं भी किसी नाम पर विचार कर सकती है।
2. एक से अधिक प्रविष्टि भेजने की छूट होगी, किंतु व्यक्ति को एक से अधिक पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।
3. जिन साहित्यकारों को पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है उन पर तीन वर्ष बाद ही पुन: विचार किया जायेगा, लेकिन विशेष उपलब्धियों के आधार पर चयन /आयोजन समिति द्वारा पहले भी विचार किया जा सकता है ।
4. प्रविष्टि में निम्नलिखित सूचनाएँ अनिवार्य हैं-
• पुरस्कार/ सम्मान का नाम
• प्रस्तावक का नाम और पता
• प्रस्तावित व्यक्ति का नाम और पता (लेखक का मोबाइल नं. व ईमेल सहित)
• प्रस्तावित व्यक्ति का योगदान (परिचय व फ़ोटो संलग्न करें)
• प्रस्तावक का व्यक्ति से संबंध
• प्रस्तावक के हस्ताक्षर
4. प्रविष्टि ईमेल inbawards@gmail.com
पर ही स्वीकार की जाएगी। अन्य किसी माध्यम से भेजी गईं प्रविष्टि की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी। पूछताछ इस नंबर पर की जा सकती है –
+91 98106 47739 – नरेंद्र कुमार सिंह
5. प्रविष्टि ईमेल पर भेजने के बाद उसकी एक प्रति अपनी किसी प्रकाशित पुस्तक एवं संक्षिप्त परिचय के साथ निम्नलिखित पते पर भेजना अनिवार्य है – इंडिया नेटबुक्स प्राइवेट लिमिटेड, सी-122, सेक्टर 19, नोयडा 201301
6. अधूरी प्रविष्टि पर विचार नहीं किया जाएगा।
7. चयन समिति/आयोजन समिति को किसी भी प्रविष्टि पर विचार न करने का अधिकार होगा।
8. चयन समिति/आयोजन समिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
9. पुरस्कार मार्च में दिल्ली में एक विशेष समारोह में वितरित किए जाएँगे।
10. प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 31-12-2023. है ।

1 टिप्पणी

  1. बेहद उपयोगी और समीचीन जानकारी। पुरवाई को इस सूचना को पटल पर प्रकाशित करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.