29 नवम्बर 2022 की दोपहर 3 बजे न्यू ज्योति अपार्टमेंट, द्वारका, नई दिल्ली की बीसवीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सोसाइटी के प्रांगण में मुस्कान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके अन्तर्गत अपार्टमेंट में काम करने वाली लगभग 60 मेड्स को मुस्कान नाम दिया। उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापन करने के निमित्त यह कार्यक्रम था। इसमें सभी मुस्कानों को आदर देते हुए विशेष रूप से सुसज्जित आगे की कुर्सियों पर ससम्मान बिठाया गया।सारी मुस्कानों ने प्रसन्नतापूर्वक नृत्य,गायन किया। बाद में उपस्थित मुस्कानों को रंग बिरंगी शॉल भेंट कर जलपान कराया गया।


