एस.आर.हरनोट के उपन्यास “नदी रंग जैसी लड़की” का लोकार्पण।
जगदीश बाली ने उपन्यास पर चर्चा करते हुए कहा कि एस आर हरनोट का उपन्यास नदी रंग जैसी लड़की‘ उनके पहले
RELATED ARTICLES
(शिमला 5 जून, 2022) शिमला रोटरी क्लब टाउन हॉल में हिमाचल क्रिएटिव राइटर्स फोरम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रसिद्ध कथाकार एस.आर.हरनोट के वाणी प्रकाशन से प्रकाशित उपन्यास “नदी रंग जैसी लड़की” का लोकार्पण मुख्य अतिथि श्री राकेश कंवर, सचिव भाषा एवं संस्कृति, हिमाचल प्रदेश सरकार तथा साहित्य जगत के दो बड़े लेखकों प्रो.अब्दुल बिस्मिल्लाह (प्रख्यात उपन्यासकार) और प्रो.सूरज पालीवाल(प्रख्यात आलोचक) ने अपने कर कमलों से किया। प्रो.बिस्मिल्लाह ने इस संगोष्ठी की अध्यक्षा की जबकि मुख्य वक्ता प्रो. सूरज पालीवाल थे। परिचर्चा में अन्य वक्ताओं में डॉ.राजेंद्र बड़गूजर, डॉ. नीलाभ कुमार, प्रशांत रमन रवि और जगदीश बाली ने उपन्यास पर बहुत ही सारगर्भित वक्तव्य दिए। यह जानकारी क्रिएटिव राइटर फोर्म के अध्यक्ष व सेतु साहित्यिक पत्रिका के संपादक डॉ.देवेंद्र गुप्ता ने आज शिमला में मीडिया को दी।
उपन्यास ‘हिडिंब‘ व अन्य कहानियों की तरह सामाजिक व राजनैतिक सरोकारों को आवाज आवाज देती हुए एक बेहतरीन पेशगी है। यह उपन्यास इस बात की बानगी है कि लेखक मानव द्वारा प्रकृति, विशेश रूप से, नदियों के गैर जिम्मेदाराना दोहन के प्रति चिंतित व क्षुब्ध है।