Thursday, March 5, 2026
होमलेखश्रद्धांजलि : डॉ. ऋतु शर्मा ननंन पाँडे की कलम से - रॉब...

श्रद्धांजलि : डॉ. ऋतु शर्मा ननंन पाँडे की कलम से – रॉब द नाइज : नीदरलैंड के संगीत की आवाज़

रॉबर्ट (रॉब) द नाइज का जन्म ऐम्सटर्डम में 26 दिसंबर 1942 को हुआ। 16 मार्च 2025 को वह अपने घर बैनेनकॉम मे पार्किंसंस की लंबी बीमारी के बाद वह छह दशकों तक नीदरलैंड के अभिनय और संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने के बाद नीदरलैंड के संगीत जगत व अपने परिवार व प्रशंसकों से हमे हमेशा के लिए विदा ले गए । 
अपने संगीत कैरियर में उनके कोई प्रसिद्ध गाने व एल्बम आईं जिनमें,” Ritme van de regen (1963) , Melle Babbe (1975),Banger Hart( 1996), उनकी संगीत एल्बम जैसे Met je Ogen Dicht (1980)टॉप 100  में आई जिसकी 100,000 प्रतियाँ बिकी। डच संगीत में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें सन 2000 में l Ridder In De Orde Van De Nederlandse Leeuw” नीदरलैंड के राजा रानी द्वारा प्रदान किया गया था। इसके एक वर्ष बाद उन्हें “Radio302 Zantijd Prijs “ विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। 

रॉब द नाइज का जन्म एक ड्राइविंग प्रशिक्षक के बेटे के रूप में हुआ था।आठ वर्ष की आयु में उन्होंने पहली बार अकार्डियन बजाने की शिक्षा ली उसके बाद वह केबरेट् स्कूल के निदेशक बॉब बाऊबर के माध्यम से उनकी मुलाक़ात सन 1960  में संगीतकार जान द होंत , हंस द होंत, रूल फ़्रेडफ़ेल्ड और हैनी फ़न पिंक्स्टरेंन से हुई । उस समय वह अपने बैंड The Aron Strings के लिए एक गायक की तलाश कर रहे थें। रॉब के गीतों के प्रसिद्ध होने के साथ ही इस समूह का नाम  “ The Aron Strings से बदल कर Robby and The Apron Strings रख दिया गया और इस समूह ने दूलनजाल Doelenzaal में Peter Kraus के लिए अभिनय किया। रॉब के बड़े भाई बेर्त द नाइज भी गिटार आर्टिस्ट के रूप में समूह में शामिल हो गए थे। 15 अक्टूबर1960 को उन्होंने पॉलीडोर टैलेंट शो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1962 में यह समूह टूट गया और रॉब नाइज ने अपने भाई के साथ मिलकर एक नया समूह Rob De Naijs en De Lords समूह बनाया। डी नाइज ने1962 मे 19 वर्ष की आयु में फिर से टैलेंट शो में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जो एक उनका एक संगीत कम्पनी के साथ रिकार्डिंग अनुबंध था। 1963 का गाना “ रिदम ऑफ द रेन “जो प्रेम के अतीत की यादों पर आधारित है और बारिश के साथ यह यादें और भी ज़्यादा दर्द और अकेलापन के साथ आती हैं। इस गाने की एक लाख से अधिक प्रतियाँ बिक जाने के बाद उन्होंने रॉब डी नाइज “ फैन क्लब की स्थापना सन 1963 में की इसी गाने के लिए उन्हें पहला एडीसन पुरस्कार प्राप्त हुआ था ।
1964-65 में वह डच टी वी पत्रिका VARA के कार्यक्रमों के मुख्य गीतकार और अभिनेता रहे। 1969 में उन्हें Bello Billy Biggelaar सीरीज़ में बेला का पात्र निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस सीरीज़ से उन्होंने टेलीविजन दर्शकों के दिलों में अपना स्थान बना लिया था जिसकी सफलता के चलते उन्हें सन 1971 में KRO चैनल के धारावाहिक “ Kunt u mij de weg naar Hamelen Vertellen,mijnheer” में Bertram Bierenbroodspot पात्र का अभिनय किया, यह सीरीज़ काफ़ी लंबें समय तक 1971-1976 तक चला। 1976 में उन्हें NIPO द्वारा नीदरलैंड का सबसे लोकप्रिय गायक घोषित किया गया। 1982 में द नाइज ने Muziekcentrum Vredenburg में उन्होंने एक संगीतकार के रूप में बीसवीं वर्षगाँठ मनाई और इस कार्यक्रम की रिकार्डिंग स्प्रिंगफेल्ड नाम से एल . पी रिकार्ड् बनाए गए । इसके साथ ही वह थियेटर टूर करने वाले पहले डच गायक बन गए और उनके प्रशंसकों की भी बढ़ोत्तरी होती गई।
1985 में अब तक की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म दी जिसमें Gerard Stellaard का लिखा शांति गीत “Alles Wat Ademt” क्रिसमस के मौसम में बहुत सुपर हिट रहा। 2014 में रॉब नाइज ने स्वरचित गीतों के साथ एक एल्बम Nieuwe Ruimte “ निकाली । अपने पूरे संगीत और अभिनय के लबें समय में उन्होंने बहुत सारे विशेष पुरस्कार , सम्मान व लोगों का प्रेम जीता वह हमेशा अपने प्रशंसकों को व्यक्तिगत रूप से सम्मान देते थे।2019 में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर निदेशक Leon Verdonschot ने डॉक्यूमेंटरी “ Niet voor Het Laatst in Première बनाई । 
2019  तक वह संगीत जगत में बहुत सक्रिय रहे।2019 के अंत में एक शो में वह अचानक स्टेज पर गिर गए । डॉक्टरों की जाँच के बाद पता लगा की वह पार्किंसंस बीमारी से पीड़ित हैं।2020 में वह पुनः स्टेज पर आए और उन्होंने अपनी आवाज़ में अपनी एल्बम Niet Voor het Laatst के गीतों को गाया।9 2025  फ़रवरी को उनका अंतिम म्यूज़िक शो “Melle Babbe”जो मिडीया लेन कम्पनी दवा आयोजित नीदरलैंड के थियेटरों में दिखाया गया । यह उनके जीवन पर आधारित म्यूज़िकल नाटक था। किसे पता था की यह शो उनके जीवन का आख़िरी शो होगा। 16 मार्च 2025 को उन्होंने अपने घर में आख़िरी साँस ली। अपने पीछे वह छोड़ गए नीदरलैंड के संगीत इतिहास व अपने प्रशंसकों के ह्रदय में अपनी अमिट छाप । ऐसे महान संगीतकार, गीतकार, व अभिनेता को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि!
डॉ ऋतु शर्मा ननंन पाँडे
अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दी संगठन नीदरलैंड
[email protected] 
RELATED ARTICLES

2 टिप्पणी

  1. *श्रद्धांजलि : डॉ. ऋतु शर्मा ननंन पाँडे की कलम से – रॉब द नाइज : नीदरलैंड के संगीत की आवाज़*

    ऋतु जी!

    हम भले ही रॉबर्ट (रॉब) द नाइज को नहीं जानते, किंतु उनकी श्रद्धांजलि में लिखा हुआ आपका पूरा लेख हमने पढ़ा और उनको जाना। नीदरलैंड की उस महान शख्सियत को हमारी ओर से भी सादर श्रद्धांजलि

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest