डी.ए.वी. कॉलेज, अमृतसर में हिंदी महोत्सव
डॉ हरीश अरोड़ा जी जो वर्धा विश्वविद्यालय में दूरसंचार शिक्षा के निदेशक हैं उन्होंने सोशल मीडिया हिंदी की प्रयोगशाला
RELATED ARTICLES

हिंदी शिक्षण संस्थान आगरा के उपाध्यक्ष माननीय श्री अनिल जोशी द्वारा मुख्यातिथि के रूप में तथा डीएवी प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष माननीय श्री एच आर गंधार और अंतरराष्ट्रीय गीतकार श्री बी एल गौड़ दवारा विशेष रुप से उदधाटन स्तर में दिये गये आशीर्वाद के पश्चात प्रारंभ इस संकाय संवर्धन कार्यक्रम में प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता डॉ बालेन्दु दाधीच शर्मा जो कि एक अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी तकनीकी विद्वान और माइक्रोसॉफ्ट भारत के निदेशक स्थानीयकरण है ने अत्यंत महत्वपूर्ण विषय तकनीकी ने बदला भाषा का स्वरुप पर वक्तव्य देते हुए ‘लर्निंग विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के माध्यम से तकनीकी हिंदी के साथ सामंजस्य बैठाने और उसे समझने पर बहुत तार्किक वक्तव्य दिया। डॉ बालेन्दु शर्मा ने कंप्यूटर और इंटरनेट के साथ हिंदी ब्लागिंग और हिंदी के विविध टाईपिग फाटंस की बहुत स्तरीय सूचनाऐं प्रदान की।
और हिंदी की प्रयोग धर्मिता विषय के माध्यम से सोशल मीडिया में हिंदी के बढ़ते प्रयोग और प्रभाव को तथ्यात्मक स्तर पर व्यावहारिक स्तर पर और स्पष्ट रूप से इसके बढ़ती लोकप्रियता के स्तर पर विस्तृत रूप से व्याख्यान किया डॉ हरीश ने बताया कि कैसे हिंदी के योग से सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी स्तर की जानकारी प्राप्त करना आज मुश्किल नहीं रह गया है। इंटरनेट के माध्यम से हिंदी के अपरिमित ज्ञान सागर को मात्र एक क्लिक के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है लेकिन इसे प्रयोग करने का समुचित ज्ञान एक शोधार्थी के लिए अनिवार्य।
फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के विदाई सत्र की अध्यक्षता मुख्य अतिथि डॉ वीरेंद्र शर्मा जी द्वारा की गई श्री वीरेंद्र शर्मा साउथॉल लंदन में लेबर पार्टी के 5 बार से लगातार निर्वाचित सांसद हैं और अत्यंत विनम्र शालीन अशांत इस व्यक्तित्व ने जो कि मूलत स्वयं भारत में पंजाब प्रांत के पृष्ठभूमि से हैं उन्होंने हिंदी के बढ़ते हुए वर्चस्व पर भारत की राजभाषा और राष्ट्रभाषा के वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव पर बहुत संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि आज हिंदी वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित हो रही है।
डॉ. किरण खन्ना
एक प्रतिभागी के रूप में सबको सुनने का अवसर मिला. बहुत ही ज्ञानवर्धक व्याख्यान सुनाने को मिले. विषय विशेषज्ञ के रूप में बहुत ही विज्ञ विद्वानों को बुलाया गया था. व्यापक, सुन्दर एवं सफल आयोजन के लिए डी. ए.वी. कॉलेज का हिंदी विभाग बधाई का योग्य है. आदरणीय किरण खन्ना जी तथा विभाग के सभी सदस्योंने अथक परिश्रम किये. आप सभी को मेरा हार्दिक धन्यवाद. आशा करता हूँ, भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम जारी रखेंगे. : प्रोफ़ेसर (डॉ) जयंत कर शर्मा , संबलपुर , ओड़िशा