हमारे समय में 11वीं में बोर्ड की परीक्षा के बाद में ही कालेज दाखिला होता था। इसलिये नवीं में ही विज्ञान, वाणिज्य या कलासंकायमें से एक पर सोच-विचार कर निर्णय करना आवश्यक होताथा, ताकि तीन साल बाद यानि ग्यारहवीं के बोर्ड परीक्षा बादस्नातकवाली पढ़ाईउसी अनुरूप से पूरी की जा सके। मेरे प्रधानाध्यापक जी ने आठवीं में गणित के अच्छे परिणाम स्वरूप, मेरे बड़े भाई को समझा कर, विज्ञान संकाय में मेरा दाखिला का आवेदन ले लिया। दस-ग्यारह माह पश्चात एक दिन मेरी विज्ञान वाली पुस्तकों को देख, पिताजी के ध्यान में आया कि मैं तो विज्ञान संकाय ले रखा है, सो बिफर पड़े और कह दिया कि विज्ञान अपने काम की नहीं। वाणिज्य संकाय से पढ़ाई करनी है। ध्यान रखनाचार पैसे जब पास में होंगेतभी यह दुनिया तुम्हारीकद्र करेगी। इसलिये चार पैसे कमाने पर ध्यान देना है।उस समय तो मैं यही समझा कि पढ़ाई के साथ कमाने का समझा रहे हैं।
लेकिन बाद में जब मैंने अपने परिवार के सम्बन्धियों के यहाँ भीबड़ेबुजुर्गोंको डाँट कर अपने से छोटों को कहते सुनाकिचार पैसे कमानेअक्ल नहीं है। देर तक सोने में मन तो लगता है न? तब चार पैसा वाली बात सुन बड़ा ही आश्चर्य हुआ और यह चार पैसा वाली गुत्थी को समझनें की ललक जागी ।
इसी बीच रास्ता पार करने के लिये जब सड़क पर खड़ा था तभी बगल में खड़े दोदोस्त आपस में बात कर रहे थे, जहाँ एक कह रहा था “सारी जिंदगी निकली जा रही हैकमानेमें लेकिन अभी तकचार पैसे नहीं जुटा पाया हूँ”, फिरजबाब में दूसरे ने कहा“जब पढ़ने नहीं दिया हमें, इस ज़माने ने, तो लगादी पूरी ताकत अपनी, हमने चार पैसा कमाने में”।यहवार्तालाप जब कान मे पड़ा जिसमें फिर चार पैसा सुनने मिला तब अपने घर पर पढ़ाने वालेशिक्षक से इस को समझाने का आग्रह किया ।
उन्होंने मुझे बताया कि उपरोक्त सभी में चार पैसा का प्रयोग एक कहावत की तरह हुआ है। फिर उन्होनें कहावत के बारे में बताते हुये बताया किकहावतें प्रायः सांकेतिक रूप में होती हैं यानि वोवाक्यांश जो “जीवन के दीर्घकाल के अनुभवों को छोटे वाक्य में कह कर आपको समझा देती हैं।”
इसके बादउन्होनें यह भी बताया कि ‘चार‘ शब्द से हमारे यहाँ अनेकमुहावरे बहुतायत से प्रयोग में लाए जाते हैं- जैसेचार पैसे कमाओगे, तब समझ में आयेगा..के अलावाचार लोग क्या कहेंगे…., चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात…,
चार सौ बीसी करना….,वगैरहवगैरह।
उन्होनें यह भी बताया कि अनेक तरह के अर्थों को समझाती अनेक कहावतेंहमारी संस्कृति में उपलब्ध है। मैं एक एक कर सभी का मतलब समझा दूँगा। लेकिन अभीचार पैसेकमाओगे, तब समझ में आयेगा..वालेअखाणे [कहावत]का मायनेविस्तार से समझ लो । उनके द्वारा समझाया गया मतलब को मैं यहाँ आप सभी पाठकों के साथ साझा कर रहा हूँ जो इस प्रकार है –
पहला पैसा को कुँए में डालना …मतलब..” अपने परिवार के पेट रूपी कुँए में डालना होता हैअर्थात अपना तथा अपने परिवार पत्नी, बच्चों का भरण-पोषण करना, पेट भरने के लिए।”
दूसरे पैसे से पिछला कर्ज उतारना…मतलब..“माता पिता द्वारा किए गएहमारे पालन-पोषण वालाक़र्ज़ उतारने के लिए… यानिउनकी सेवा के लिए दूसरा पैसा है।”
तीसरे पैसे कोआगे क़र्ज़ देना है …मतलब..“अपनी संतान को पढा़ लिखा कर योग्य [क़ाबिल]बनाने के लिए ताकि वो भीआगे वृद्धावस्था में आपका ख़्याल रखअपना कर्ज उतार सकें…”
चौथा पैसा को संभाल…मतलब..“आड़े वक्त के लिए जमा करने के लिए होता हैअर्थात शुभ कार्य करने के लिए दान, सन्त सेवा, असहायों की सहायता करने के लिए, यानि निष्काम सेवा करना, क्योंकि हमारे द्वारा किए गये इन्ही शुभ कर्मों का फल हमें इस जीवन के बाद मिलने वाला है। याद रखें हमारे सनातन धर्मानुसारदान दक्षिणा की तरह और भी शुभ कार्यों जैसे सत्कर्मों का फल हमें अगले जन्म में मिलता है।
अन्त में उपरोक्त वर्णित का निष्कर्ष यही है कि इस कहावत मेंचार पैसे का मतलब सम्पूर्ण धन से है और उसके चारहिस्सों को जिंदगी में कैसे उपयोग करना है या उनका जिंदगी में क्या महत्व है, कैसे खर्च करें, किस-किस मद में खर्च करें, को समझ लेना है।
ध्यान रखें यदिआपने तीन हिस्से किये तो ऊपर समझाये गये सारे कार्य सुचारु रूप से पूरे नहीं कर पायेंगे और चार हिस्से के बाद पाँचवे हिस्से की ज़रूरत ही नहीं है..!! अतः उपरोक्त वर्णितकार्यों को सही ढंग से पूर्ण करने के लिये हमें हमारे धन को चार हिस्सों में विभाजित करना आवश्यक होता है। इस तरह ऊपर उल्लेखित तथ्यों को हीसंक्षेप में लोकोक्ति के रूप मेंचार पैसेकमाओगे, तब समझ में आयेगा..कह कर सामने वाले को चारपैसों का गणितसमझा दिया जाता है।
गोवर्धन दास बिन्नाणी ‘राजा बाबू‘ जय नारायण व्यास कॉलोनी, बीकानेर 7976870397 / 9829129011