बहुत बार ऐसा होता है कि मनुष्य बहुत सिद्धान्तवादी हो जाता है मगर स्थिति की ज़मीनी हक़ीकत समझने में थोड़ी चूक कर जाता है। कुछ इसी तरह की स्थिति हैरी और मेघन के साथ भी होती प्रतीत हो रही है।

पिछले साल यानि कि मार्च 2020 में प्रिंस चार्ल्स के छोटे पुत्र प्रिंस हैरी और उसकी पत्नी मेघन मार्कल (जिन्हें कि ड्यूक एण्ड डचेस ऑफ़ ससेक्स कहा जाता था) ने शाही परिवार की विरासत से अपने आपको अलग कर लिया था और वे दोनों अमरीका में जाकर एक आम शहरी की तरह रहने लगे थे। प्रिंस हैरी और मेघन की शादी 2018 में हुई थी।
शाही परिवार से अलग होते समय इस जोड़े ने कहा था कि  वे शाही परिवार में एक ‘प्रगतिशील और नई भूमिका’ बनाना चाहते हैं साथ ही ‘आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर’ भी होना चाहते हैं। 
बहुत बार ऐसा होता है कि मनुष्य बहुत सिद्धान्तवादी हो जाता है मगर स्थिति की ज़मीनी हक़ीकत समझने में थोड़ी चूक कर जाता है। कुछ इसी तरह की स्थिति हैरी और मेघन के साथ भी होती प्रतीत हो रही है।
जब हैरी और मेघन ने शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता से अलग होने का निर्णय लिया था तो उन्हें यह छूट दी गयी थी के वे अपने आप को ’हिज़ रॉयल हाईनेस‘ कहला सकते हैं। मगर दोनों ने इस टाइटल का इस्तेमाल करना बन्द कर दिया था। 
दरअसल मेघन के लिये शाही जीवन जीना बहुत कठिनाइयां उत्पन्न कर रहा था। वह हर समय कैमरों और पत्रकारों की निगाहों में नहीं रहना चाहती थी। उसे अपने जीवन की निजता प्रिय है। वह पब्लिक प्रॉपर्टी बन कर नहीं जीना चाहती। जब उनसे पूछा गया था कि वे शाही परिवार की सदस्य होने के तनाव से कैसे निबट रही हैं तो उसने साफ़गोई से कहा था, “मैंने काफ़ी पहले ही हैरी को बता दिया था कि सिर्फ़ जीना ही काफ़ी नहीं है। ज़िंदगी का मक़सद सिर्फ़ सांस लेना नहीं होता। इन्सान को आगे बढ़ना होता है।”
प्रिंस हैरी की पत्नी मेघन मार्कल दूसरी बार माँ बनने जा रही हैं। मेघन मार्कल इस समय गर्भवती हैं। इसकी घोषणा उनके प्रवक्ता ने रविवार 14 फ़रवरी को वेलेंटाइन-डे पर की। इससे पहले उनका एक बेटा है जिसका नाम आर्ची है। इस मौक़े पर हैरी और मेघन ने इंस्टाग्रम पर एक ब्लैक एण्ड व्हाइट फ़ोटो भी साझा की।
जब हैरी ने शाही विरासत का त्याग करने का ऐलान किया था उस समय वे बहुत से शाही पदों एवं नियुक्तियों से जुड़े थे जिन में कैप्टन-जनरल ऑफ़ दि रॉयल मरीन्स, ऑनरेरी एअर फ़ोर्स कमान्डेण्ट ऑफ़ दि रॉयल एअर फ़ोर्स बेस हॉनिंगटन और ऑनरेरी कोमोडोर-इन-चीफ़ ऑफ़ दि रॉयल नेवल कमान्ड्स स्मॉल शिप्स एण्ड डाइविंग शामिल थे। 
जब प्रिंस हैरी को ख़बर मिली कि अब उन्हें इन सब पदों से हटा दिया जाएगा तो वे ख़ासे नाराज़ दिखे। उन्हें कहीं यह उम्मीद थी कि उनकी दादी यानि कि महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय उनके साथ नरम रुख़ अख़्तियार करेंगी। मगर राजमहल की ओर से हैरी और मेघन को बारह महीने का समय दिया गया था कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर सकें।
बकिंघम पैलेस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को 12 बजे इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स ने महारानी को इस बात की पुष्टि की है कि वे शाही परिवार के सक्रिय सदस्यों के रूप में नहीं लौटेंगे।” महारानी इस बात से भी आहत थीं कि मेघन के गर्भवती होने की सूचना उन्हें मीडिया के ज़रिये मिली। 
इस पर महारानी को एक साम्राज्ञी की तरह निर्णय लेना था। कुछ बादशाह अकबर और सलीम की सी स्थिति हो बन गयी है ब्रिटेन में भी। ड्यूक के साथ बातचीत के बाद रानी ने इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा है कि शाही परिवार के कामकाज से दूरी बनाने के कारण सार्वजनिक सेवा के जीवन के साथ आने वाली जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को जारी रखना संभव नहीं है।
इसलिए ड्यूक और डचेस को प्रदान की गयीं मानद सैन्य नियुक्तियों और शाही संरक्षण को शाही परिवार के सक्रिय सदस्यों के बीच पुनर्वितरित किए जाने के लिये ये पदवियां महारानी को लौटा दी जाएं।
महारानी ने यह भी लिखा हालांकि सभी वर्तमान स्थिति से दुखी हैं, लेकिन ड्यूक और डचेस परिवार के बहुत प्यार करने वाले सदस्य हमेशा बने रहेंगे। याद रहे कि इन दिनों महारानी के पति प्रिंस फ़िलिप हस्पताल में हैं। इसलिये हैरी और मेघन के इस निर्णय को राजपरिवार की तरफ़ बेइज्ज़ती के रूप में देखा जा रहा है। 
हैरी और मेघन ने एक चुभती हुई टिप्पणी के साथ अपनी प्रस्थान घोषणा पर हस्ताक्षर किए कि उन्होंने आधिकारिक भूमिका की परवाह किए बिना अपने प्रिय संगठनों को अपने निरंतर समर्थन की पेशकश की हैहम सभी मानव सेवा का जीवन जी सकते हैं… सेवा सार्वभौमिक है।
लेखक वरिष्ठ साहित्यकार, कथा यूके के महासचिव और पुरवाई के संपादक हैं. लंदन में रहते हैं.

4 टिप्पणी

  1. राजनीति से हटकर शाही परिवार के बारे में सम्पादकीय पढ़ने.में मज़ा आया। हैरी और मेघन को बधाइयां।

  2. हैरी और मेघन के विषय मे पढ़कर अच्छा लगा ,मुझे भी शाही जीवन कृत्रिम प्रतीत होता है सहज जीवन से दूर..बहुत बढ़िया आलेख सर

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.