‘द गोपाल शक्ति गद्य निधि’ के तत्वावधान में कहानी, संस्मरण और यात्रा वृतांत पर आधारित एक अत्यंत गरिमामयी और भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश जी उपस्थित रहे, जिनके सारगर्भित उद्बोधन ने सभी का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, शंख ध्वनि और माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। द गोपाल शक्ति समूह के संस्थापक श्री धीरेंद्र गौड़ जी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में आतिथेय द्वय श्रीमति मनवीन कौर पाहवा व श्रीमती रश्मि मिश्र की सक्रिय भूमिका रही।
सर्वप्रथम मनवीन कौर पाहावा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत किया, जिसके बाद रश्मि मिश्रा ने कार्यक्रम की बागडोर संभालते हुए मंच का अत्यंत प्रभावी संचालन किया।
साहित्यिक गोष्ठी के मुख्य आकर्षण वे रचनाकार रहे, जिन्होंने अपनी लेखनी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत अनुभव साझा करने वाले प्रतिभागियों में अथर्व, श्री नवल अग्रवाल, श्रीमती रश्मि कंवर ,कैप्टन रविंद्र सिंह चौहान, श्रीमती वीना चौहान, श्रीमती उषा साहू, श्रीमती सुधा अग्रवाल, श्री राजेश कुमार सिंह, श्रीमती राजकुमारी, श्री मंदार राजे, श्रीमती मृणाली, श्रीमती मंगला देव, श्री बीपी सिन्हा, मनवीन कौर पाहवा और रश्मि मिश्रा शामिल रहे।
सभी वक्ताओं ने अपनी कहानियों और संस्मरणों के जरिए ज्ञानवर्धन और मानवीय संस्कारों का संदेश दिया। अंत में, मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य जनों ने रचनाकारों की प्रतिभा की सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस अविस्मरणीय साहित्यिक संध्या का समापन हुआ।
- उषा साहू, मुंबई
