होमकवितामातृ दिवस पर विशेष : शैलजा सिंह की कविता कविता मातृ दिवस पर विशेष : शैलजा सिंह की कविता By शैलजा सिंह May 10, 2020 0 612 Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp माँ… याद तुम्हारी आई जब जब आंख मेरी भर आई तब तब जो दीप जलाए संस्कार के उसको मैंने जगमग रखा। अंधकार को किया तिरस्कृत उजियारे में हर पग रखा। अल्हड़ जीवन के वसंत सब पार किए और बड़ी हो गई। डगमग कदमों से चल चल अब अपने पैरों पर खड़ी हो गई। मां तुमने ही तो सिखलाया रिश्तों को कैसे सीना है। राई राई पर्वत पर्वत दुनिया में कैसे जीना है। मां बस तू ही मेरी कमाई। बेटी हूं तो क्या हुआ मुझको अब न समझ पराई।। बेटी ही तो होती है माँ की निकट सहेली जहां कहीं हो बेटे केवल उस घर में मां रहे अकेली।। Share FacebookTwitterPinterestWhatsApp पिछला लेखसंपादक के नाम पत्रअगला लेखप्रतिशोध : राष्ट्रप्रेम की अद्भुत मिसाल शैलजा सिंह RELATED ARTICLES कविता गुरदीप सिंह सोहल की पांच रचनाएं August 8, 2026 कविता डॉ नीलिमा पाण्डेय रचित गीतिका August 8, 2026 कविता सन्तोष खन्ना की कविता ‘तलाश’ August 8, 2026 कोई जवाब दें जवाब कैंसिल करें टिप्पणी: कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें! नाम:* कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें ईमेल:* आपने एक गलत ईमेल पता दर्ज किया है! कृपया अपना ईमेल पता यहाँ दर्ज करें वेबसाइट: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Δ This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed. Most Popular कविताएँ बोधमिता की November 26, 2018 कहानीः ‘तीर-ए-नीमकश’ – (प्रितपाल कौर) August 5, 2018 आशुतोष कुमार की ग़ज़लें June 1, 2024 अपनी बात…… April 6, 2018 और अधिक लोड करें Latest संगीत वीडियो ‘मन जन गण मन गाएगा’ लोकार्पित August 8, 2026 ज्योत्सना सिंह की लघुकथा- मैनहोल August 8, 2026 भारत में आरक्षण व्यवस्था: ऐतिहासिक आवश्यकता, समकालीन चुनौतियाँ और भविष्य की दिशा August 8, 2026 गुरदीप सिंह सोहल की पांच रचनाएं August 8, 2026 और अधिक लोड करें