Sunday, November 29, 2026
होमलघुकथाअनीता मिश्रा 'सिद्धि' की दो लघुकथाएँ

अनीता मिश्रा ‘सिद्धि’ की दो लघुकथाएँ

 मुनिया
मुनिया आज बहुत खुश थी, चार महीने के बाद वो अपने घर जो जा रही थी।
इस बड़े शहर में आकर पता चला कि गाँव का अपनापन क्या होता है?।
“अरे मुनिया जल्दी तैयार हो, ट्रैन का समय हो गया है। अपने कपड़े भी रख ले” श्रीमती सिंह ने बोला।
“जी रख लिया।”
मुनिया को श्रीमती सिंह ने अपने मायके के छोटे से गाँव से लेकर आयी थी, क्योंकि जब भी वो गाँव में जाती थी तो मुनिया बस खेलती थी, ना पढ़ना ना कुछ सीखना। मुनिया की माँ अक्सर बोलती, ” दीदीजी इसको भी अपने संग शहर ले जाओ,आप कुछ लिखा -पढ़ा देना बदले में ये आपके घर का कुछ काम कर देगी।”
श्रीमती सिंह ले आयी मुनिया को। बहुत स्नेह करती उससे, रोज उसे एक घंटे पढ़ाती। काफी कुछ सीख लिया था मुनिया ने। पर चार महीने बाद मुनिया घर जाने की जिद करने लगी। श्रीमती सिंह ने सोचा मायके में सभी से मिल भी लूँगी और मुनिया भी अपने परिवार से मिल लेगीॉ।
नियत समय पर ट्रेन खुल गयी और सुबह ही मुनिया श्रीमती सिंह के साथ अपने घर पहुँच चुकी थी।
माँ-बाबा सभी सखी-सहेलियों से मिल मुनिया काफी खुश हुई।
मुनिया की बदली बोली और चाल-ढाल सब बदल चुके थे कुछ लिखना-पढ़ना भी सीख लिया था।
मुनिया की माँ बहुत खुश थी, उसकी बेटी अब सही राह पर चल पड़ी है।
मुनिया के माँ-बाबा काफी गरीब थे, माँ बर्तन माँजने का काम और बाबा खेत में मजदूरी करते थे ।दोनों काफी कमजोर हो गए थे।
श्रीमती सिंह मुनिया को वापिस लेने घर आयी और बोली, “चलो मुनिया अपने घर अब तो माँ-बाबा से मिल लिया। कुछ पैसे भी उनके माँ-बाबा को दिए।”
मुनिया बोली नहीं चाची जी अब हम शहर नहीं जायेंगे,यहीँ पर अपने माँ-बाबा के काम में हाथ बंटाकर, गाँव के स्कूल में पढ़ेंगे और सभी अपने सखी-सहेलियों को भी पढ़ने के लिए ले जायेंगे।
श्रीमती सिंह प्यार से सर पर हाथ फेरा मुनिया के और बोली सदा आगे बढ़ो ज्ञान-के उजाले में। कभी कोई कमी हो तो हमे जरूर बोलना मुनिया कहते हुए उनकी आँखे नम हो गयी थी।
उलझे-सवाल 
तन्वी के रंग-ढंग कुछ ठीक नहीं लग रहे, घंटो न जाने किससे ?बातें करती रहती है।
मैं पूछती हूँ तो बोलती है, “अरे चाची प्रोजेक्ट के बारे में बात करती हूँ वो मेरी सहेली है न साथ हम इस पर काम कर रहे हैं।”
अब हमें ये एंड्राइड फोन के बारे में पता भी नहीं सर्र से खुलता और बन्द होता है चाची बड़बड़ाती हुयी चाचा जी से बोल रही थीं।
चाचाजी बोले, ” ठीक तो है आजकल के बच्चों का आधा काम मोबाईल से ही होता है ,तुम्हे क्या पता?”
“चाची जी हम लोग एक सप्ताह के कॉलेज – टूर पर जा रहें है आज ही निकलना है, आप चाचाजी से बता देना।”
“अरे बिना चाचा के इजाजत मत जा तन्वी।”
पर तन्वी जा चुकी थी।
तन्वी के जाते ही घर सूना सा लग रहा था , चाचाजी अनायास ही उसके कमरे की ओर बढ़ गए।
पढ़ने की टेबल पर कॉपी-किताबो की ढेर।
वो करीने से सजाने लगे कॉपी-किताब, तभी एक फोटो झट से गिर पड़ी नीचे। उठाकर देखा सुन्दर, स्मार्ट लड़के की तस्वीर थी नाम रजत लिखा था।
चाचाजी कुछ सोच में पड़  गये।
फोन उठाया कॉलेज के प्रिंसिपल को लगाया, पूछ बैठे “आपके कॉलेज का टूर ओर कितने दिनों का है।”
प्रिंसिपल ने उत्तर दिया, महाशय मेरे कॉलेज से कोई टूर बाहर नहीं गया है,आप किस टूर की बात कर रहें है?
चाचाजी को सारी बातें समझ में आ गयी, मोबाइल पर आजकल सारे— काम हो जाते है? आज अपनी बात में ही वो उलझे नजर आ रहे थे।
अनीता मिश्रा “सिद्धि”
पटना कलिकेत नगर
(9113185410)
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest