Tuesday, November 24, 2026
होमलघुकथानीलिमा शर्मा की लघुकथाएँ

नीलिमा शर्मा की लघुकथाएँ

लघुकथा मेरे लिए केवल एक विधा नहीं, बल्कि जीवन के उन क्षणों को दर्ज करने का माध्यम है जो अक्सर हमारी दृष्टि से छूट जाते हैं। एक संवाद, एक मौन, एक व्यंग्य या एक छोटी-सी घटना—कभी-कभी पूरे समय का सच कह जाती है। प्रस्तुत लघुकथाएँ भी ऐसे ही अनुभवों और अनुभूतियों से जन्मी हैं। इनमें किसी निष्कर्ष को थोपने का आग्रह नहीं, बल्कि पाठक के भीतर एक प्रश्न छोड़ जाने की इच्छा है। यदि इन कथाओं का कोई पात्र, कोई संवाद या कोई मौन आपके मन में देर तक ठहर सके, तो मेरा लेखन सार्थक होगा।

नीलिमा शर्मा

1. डिटॉक्स

मेरे प्रिय
घर लौटकर खट से जो दरवाज़ा खोला सामने तुम मुँह ढक कर सोये हुए थे। दिल जोर से धड़क उठा। हाथ काँपने लगे और आँखें भर आई ।कितने दिन बाद तुमको देखा था ना। सबकी जिद थी तुमसे दूर रहा करूँ। कोशिश भी बहुत की पर तुम बहुत शिद्दत से याद आते रहे। चुपके चुपके तुमको याद करती थी। किसी को भी कहते हुए डरती थी कि मुझे तुम्हारी याद आ रही हैं ।तुमने भी तो दिल से याद नहीं किया वरना वो फिल्मस्टार शाहरुख़ खान भी इसी तरह का कुछ कहता हैं न कि ज़र्रे ज़र्रे ने मिलाने की साजिश की हैं। तुम्हारी पुकार मुझ तक नहीं आयी। इस कमबख्त दुनिया ने मुझे तो तुमसे दूर करने की साज़िशें रची थी। आज देखते ही दिल किया जल्दी से तुम्हें छू लूँ। बाहों में भर कर तुम्हारा माथा चूम लूँ। तुम्हारे पास बैठकर सुध – बुध भूल जाऊँ। खो ही जाऊँ इस असीम आनंद में। तुम्हारे संग वक़्त का पता ही न चलता। कब हम एक दूसरे के करीब आये मुझे याद भी नहीं हैं। अपने मन के हर अहसास को मैंने तुमसे शेयर किया। प्यार भी तकरार भी। तुम मुझसे कभी अलग नहीं थे।
लेकिन तुम बेवफ़ा हो। तुम्हें कोई भी अपना ले, उसके हो जाते हो। तुम्हें मेरे अलावा कोई और छू भी दे तो मेरा दिल घबराता हैं,लेकिन तुम उनके ही हो जाते हो। कितना अजीम है न तुम्हारा मेरा रिश्ता। मैं सिर्फ तुम्हारी दीवानी हूँ। तुम्हें तो और भी संगी साथी मिल जायेंगे लेकिन मेरा क्या होगा, कभी सोचा? मेरे अकेलेपन के तुम अकेले सहारे हो,साथी हो।
मुझे इतना मोहग्रस्त करना अच्छा नहीं है। इतना एडिक्शन भी अच्छा नही न तुम्हारा।मैं खुद से प्रॉमिस करती हूँ कि पहले की तरह तुम्हारे करीब नही जाऊँगी। लेकिन रह भी नहीं पाती हूँ।मैं तुम्हारी अहसानमंद हूँ क्योंकि तुमने मुझे मेरी अंतरात्मा से जो मिलवाया हैं ।आज सिर्फ आज मेरी सुन लो।
अब मुझसे इतने दिन बाद मिले हो तो यह सब महसूस करना ही था। आज कुछ न कुछ तो लिखना बनता है न मेरा तुमको, तुम पर क्योंकि अब आते जाते नजर तुम पर ही हैं ।इतने दिन की छुट्टियां बिता कर आई हूँ तो जानने की उत्सुकता हैं कि मेरे पीछे क्या क्या हुआ ? बस अभी आती हूं तुम्हारे पास।
निविया ने अभी मन ही मन यह लिखना है, सोचा ही थी पीछे से उसके पति की आवाज़ आई।
“रामू, यह लैपटॉप मेरे ऑफ़िस में रख देना, निविया महारानी घर आगई हैं फिर से सोशल मीडिया की दुनिया में खो जायेंगी।एक महीने का सोशल मीडिया डिटॉक्स सब खराब जायेगा।”

2. ज़िंदगी आजकल
“माँ!!! जब देखो मेरे पीछे पड़ी रहती हो। पढ़ ले! कुछ जॉब या अपना काम कर ले ! मामा/मासी ने कोण सा बी.ए पास किया था? आज दोनों इतनी बड़ी कार लेकर घूमते हैं।भाई ने नाइंटी प्रतिशत मार्क्स लाकर खूब बड़ी डिग्री ले ली है ना और अब लाखो की नौकरी कर रहा है न। बस !! मेरे लिये कोई पैसे वाला अमीर लड़का खोज लेना। कभी तो अच्छा सोचा करो।”
फेसबुक पर रिल्ज़ देखती बिटिया को इस तरह बोलता सुनकर मीता स्तब्ध सी देखती ही रह गयीं।
‘यह बच्चे कैसे बोल बोला जाया करते हैं। पर क्या बोले यह बिल्कुल नहीं जानते। आजकल के बच्चे रिश्तो का लिहाज नहीं करते हैं। कल जब बड़ा भाई लाखों में कमाएगा और यह जो आज भाई के लाये तोहफों से दोस्तों पर रुआब ग़ालिब कर रही हैं, तब कितना पछतायेगी। भाई का अपना एक परिवार होगा और उसकी पत्नी दोनो बच्चों के मध्य आ खड़ी होगी। तब भी छलनी इस माँ का ही सीना होगा न। उसका पति भी कमाऊ और तमीजदार पत्नी को पसंद करेगा। बदतमीज निकम्मी लड़की को नहीं। अब इसे कौन समझाए?
माँ बाप तो आजकल बेवकूफ़ होते हैं। शिक्षा तो फेस बुक के कई पेज और रिल्ज ही देते हैं।

3. निवेश
” सुनो जी आज दफ्तर से सीधा मेरे कमरे में आना, यह क्या बात हुई ?आप ऑफिस से लौटकर सीधा माँ के कमरे में चले जाते हैं।”
रमनदीप ने रुमाल पकड़ाते हुए अपने पति गुरनेक को शिकायती लहज़े में कहा, “मेरी सरदारनी, अगर आज मैं अपनी माँ को पूछता हूँ तो कल तेरे बच्चे भी तो तुझे पूछेंगे न। निवेश हमेशा पैसे का नहीं किया जाता” ……
“जा माँ के लिये भी चाय नाश्ता बना लेना। आज उनके साथ उनके कमरे में ही नाश्ता करूंगा।”

4. लिखत पढ़त
“बलवंत कौर! पैसा बड़ी कुत्ती चीज़ हैं। यह जो तेरे पुत्तर अज्ज कहते न कि हमें आपकी जायदाद में से कुछ नहीं चाहिए। देखना कल अपनी औलाद होते ही इक इक ईंट वास्ते लड़ मरेंगे। आज ही कोई काम कह दो तो साफ जवाब देते हैं। जो एक बार हमारे साथ हॉस्पिटल जाने को तैयार नहीं हैं वो हमारी क्या सेवा करेंगे?”
अपनी टूटी टांग के प्लास्टर की तरफ देखते हुए सरदार परविंदर सिंह ने अपनी पत्नी सरदारनी बलवंत कौर को समझाने की कोशिश की।
“बलवंत कौरे काम तेरी धियो (बेटियों)ने भी नहीं आना हैं, लेकिन उनका हिस्सा भी रख जायदाद में, अगर अपने पुत्तर अपने नहीं हुए तो उनकी जनानियां जो बेगानी कुड़ियां हैं उनसे क्या उम्मीद लगाना।कल तेरी धियो ने भी हिसाब मांग लिया तो?
“सबको हमारे इस दुनिया से जाने के बाद बराबर बराबर हिस्से मिलें और जो हमारी अंतिम समय तक सेवा करे उसको हमारा हिस्सा मिलना चाहिए”
“’ लेकिन सिंह साहब यू पी में तो लड़कियों को खेती की जमीन देने का कानून ही नहीं हेगा, कल ही बलवीर की वोटी (बहू) ने बोल्या।“
“बलवंत कानून हो या ना हो हक तो हैं उनका, हमारे मरने के बाद सबने रो धो कर इक हो जाना हैं, बराबर हिस्सा मिलेगा तो कम से कम एक दूसरे से जलन दुश्मनी तो नहीं रखेंगे, एक मां बाप यही चाहते कि जब वो ना रहे तो भी उनकी औलादें आपस में मिलजुल कर रहे।”
“वकील को बुलवाकर चुपचाप अपनी वसीयत लिखवा देते हैं, ना जाने कब कौन सी सुबह तुम ना उठो या मैं ना उठूँ।”

5. सिंधारा
सावन का महीना लगातार बरसता पानी और मायके की याद।
गीता का मन बहुत उदास था नोएडा के इस फ्लैट में पेड़ ही नहीं हैं तो झूले कहाँ पड़ेंगे? कहाँ ताजी ठंडी हवा में “कच्चे नीम की निंबोली सावन जल्दी आईयो रे” गीत गाया जायेगा। अब तो’ हुस्न तेरा तौबा’ और ‘चुन्नी मेरी रंग दे ललारिया’ पर ठुमके लगाए जायेंगे। गीता की मां नहीं रही तो अब उसके लिए सिंधारा भी नहीं आता।आज मॉल में सब समान मिलता हैं कहकर भाई कुछ रुपए पेटीएम कर देता हैं।फीके त्यौहार,दिखावा अधिक,आनद कम। गीता बॉल्कोनी में बारिश की आवाज सुन रही थी तभी फोन बज उठा। दूसरी तरफ जिया थी उसकी बहू रानी जिसने कुरियर करके उसे कुछ पार्सल भेजा था।
पैकेट में साड़ी चूड़ी मेंहदी फेनियां मिठाई चावल, गुड़,हाथ की बनी सिवाइयांके साथ एक पत्र रखा था।
डियर मोस्ट मम्मा
आपके प्यारे बेटे अनुज ने बताया था कि पिछले तीन बरस से आपको सिंधारा नहीं मिलता हैं। तब से आपने तीज मनाना बंद कर दिया। यह तो आपका बचपन का मनपसंद त्योहार था। मासी जी ने बताया कि मान्यता से यह त्यौहार हमारे यहां नहीं मनाया जाता लेकिन आप ठहरी सभी संस्कृतियों से प्रेम करने वाली तो आपने यह त्यौहार खुद से मनाना शुरू किया था। अब आप उठिए और यह साड़ी तैयार कराइएगा और भेजी गई पेनड्राइव में सावन के ट्रेडिशनल गाने हैं उस दिन अच्छे से सज संवर कर तैयार होना, अपनी सब सहेलियों को घर बुलाना और आपके बेटे ने गंगेड़ी गांव के एक फॉर्महाउस में तीज के सब इंतजाम किए हैं। ड्राइवर के साथ चली जाना। क्या हुआ जो आज मायका नहीं हैं। भाई नहीं हैं। बेटे तो हैं ना।
त्यौहार खुशियों के लिए मनाए जाते हैं ताकि इसी बहाने संबंध बने रहे।आपको किसी भी त्योहार पर मायके की तरफ देखने की जरूरत नहीं हैं। हम बहू बेटे आपका हर त्यौहार खुद से मनाएंगे।
आपकी बेटी भी बहू भी।
गीता की आँखें बरसने लगी …सही तो हैं मायके की तरफ क्यों देखना जब अपने बच्चे बड़े हो गए हैं…

6. पच्चीस साल बाद

“कौन कमबख्त सोयेगा, जब तुम मेरे घर आ जाओगी।देखो तो, तब तुमने क्या लिखा था खत में।” काया हँसते हुए बोली।
शादी की पच्चीसवीं वर्षगाँठ पर पुराने खतों की पेटी निकालकर पति-पत्नी पढ़ रहे थे।
“और, यह देख मोटी! तूने भी तो लिखा था। मैं हमेशा ऐसी ही बनी रहूँगी, जैसी अब हूँ,कभी बदलूँगी नहीं।”
“और देख तो आईना, कितना बदल गई।”
हँसते हुए सुनील ने कहा तो बात दिल को लग गई। बात भावनाओं के न बदलने की कही थी,शारीरिक संरचना की नहीं।
आजकल दर्पण भी चुगली कर रहा था
आँखों के नीचे काले घेरे,कमर के चारों तरफ मोटा टायरनुमा घेरा,डबल गरदन, झड़ते बाल…आँखें नम हो आईं काया की।
“उफ्! मैं ही कौन-सा रणबीर कपूर लग रहा हूँ। हम दोनों जैसे भी लग रहे हैं, परफेक्ट हैं मेरी मोटो।”
कहते हुए सुनील ने उसे बाँहों में भर लिया। काया भाव-विभोर हो सोचने लगी—
‘मैंने तो कभी ध्यान ही नहीं दिया कि इनके सिर पर भी अब उतने बाल नहीं।’
“आ, चल ना, अगला खत पढ़ते हैं”

RELATED ARTICLES

7 टिप्पणी

  1. हार्दिक बधाई नीलिमा जी, सौभाग्य से मैने आपका लघुकथा संग्रह पच्चीस साल बाद पढ़ा है। जिसमें कई लघुकथाएं मुझे बहुत पसंद आई।
    ‘पच्चीस साल बाद’ लघुकथा भी उनमें से एक है।
    वैवाहिक जीवन की परिपक्वता, उम्र के साथ बदलते शारीरिक स्वरूप और अटूट मानसिक प्रेम को बड़े ही सहज रूप में उकेरती है।
    कथानक रजत जयंती (पच्चीसवीं वर्षगाँठ) के अवसर पर पुराने प्रेम-पत्रों को खंगालने और पुरानी स्मृतियों को ताजा करने के इर्द-गिर्द घूमता है। शारीरिक बदलावों को लेकर काया का हीनभावना से ग्रस्त होना और सुनील द्वारा उसे प्यार से गले लगाकर आश्वस्त करना कहानी का मूल भाव है। उम्र के ढलान पर रूप-रंग और शारीरिक संरचना भले ही बदल जाए, लेकिन एक-दूसरे के प्रति समर्पण और आत्मीयता हमेशा वैसी ही बनी रहनी चाहिए।
    संक्षिप्त संवादों और सजीव बिम्बों से सजी यह लघुकथा पाठकों के दिलों को छू लेती है और यह अहसास कराती है कि सच्चा प्रेम बाहरी दिखावे से परे रूह का रिश्ता होता है। फिल्म अभिनेता अभिनेत्री हमारे जीवन के बड़े सहज प्रतीक होते हैं जिन्हें सौंदर्य के मानक बनाकर हम बड़े हुए हैं। उनका प्रयोग इस कथा के सौंदर्य में चार चांद लगा देता है।
    इसके अतिरिक्त अन्य कथाएं सिंधारा,निवेश लिखत पढ़त भी हृदय स्पर्शी हैं। आपको बहुत बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

  2. बहुत दिनों बाद तुम्हारी लघुकथाएँ पढ़ी निविया।सिंधारा ने भोर में ही रुला दिया।सभी लघुकथाएँ अच्छी हैं।
    पत्र शैली का डिटॉक्स भी मजेदार थी।ढेरों बधाई।

  3. नीलिमा जी!

    आपकी छै भावों को अभिव्यक्त करती 6 लघुकथाएँ पढ़ीं!

    छहों लघुकथाओं का कथ्य समकालीन जीवन से जुड़ा है।इन सबकी सबसे बड़ी विशेषता इनकी एक गहरी सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक सच्चाई है।

    लघुकथा की पहली विशेषता अभिव्यक्ति की तीव्रता है।जैसे तीर की तरह निकले और बल्लम की तरह पहुंँचकर सीधे दिल पर लगे।
    इस दृष्टि से आपकी पाँचवी लघुकथा *”सिंधारा”* दिल को छू गई और आँखें नम हो गईं। इस तरफ सिंजारा कहते हैं।

    यह लघुकथा भारतीय परिप्रेक्ष्य में बदलते पारिवारिक परंपराओं,
    सामाजिक परिवेश, और न टूटते रिश्तों को मुँह चिढ़ाती प्रतीत होती है।

    संस्कार और समझदारी स्वयं को साबित करती है।
    समाज के बदलते नैतिक मूल्यों का जिस तरह पतन हो रहा है उसमें यह लघुकथा उम्मीद की आश्वस्ति है कि अभी भी कुछ बिगड़ा नहीं है।

    जीवन में त्योहारों का उल्लास और आत्मीयता जिस तरह से कम होती जा रही है, उसका एक कारण रिश्तों की कमजोर होती कड़ियाँ हैं।

    सावन के आते ही बचपन और मायका एक साथ याद आता है। माँ थी तो सिंधारा आता था। “सब कुछ बाजार में मिलता है।” कहकर भाई पैसे भेज देता है और बंधन मुक्त हो जाता है।

    गीता के माध्यम से आपने उस स्त्री की पीड़ा को व्यक्त किया है जिसका भाई उत्सव में पैसे भेज देता है लेकिन भावनात्मक अपनापन नहीं दे पाता।
    इस लघुकथा का सर्वाधिक मार्मिक पक्ष बहू का अप्रत्याशित व्यवहार था; जब वह बेटी का दायित्व निभाती है।
    उसका पत्र इस लघुकथा का भावनात्मक और चमत्कृत करता मार्मिक चरमोत्कर्ष है।

    आपने परिवार की बदलती अवधारणा एवं पारिवारिक मूल्यों को अत्यंत सकारात्मक दृष्टि से प्रस्तुत किया है।

    बहू के द्वारा सास के लिये सिंधारा भेजना और उत्सव के लिये व्यवस्था करना, उसकी नैतिकता, मानवीय मानसिकता, संस्कार, रिश्तों के प्रति अपनत्व-भाव का परिचायक है।आप इस लघुकथा के माध्यम से एक बहुत ही संवेदनशील सकारात्मक संदेश प्रेषित करती हैं।

    सच में पत्र पढ़कर आँखें भीग गईं! बहू को तो कुछ पता ही नहीं था।उसे सब कुछ अपने पति से पता चलता है और वह तत्काल एक निर्णय लेती है।

    काश! सभी माताएँ अपनी बेटियों को ऐसे संस्कार दे पाएँ तो सारे घर सुधर जाएँ।
    वृद्ध आश्रम की जरूरत ही न पड़े।

    अधिकतम पाठक इस पत्र को पढ़ सकें इसलिए इस पत्र को यहाँ डालना जरूरी लगा।

    *डियर मोस्ट मम्मा*

    *आपके प्यारे बेटे अनुज ने बताया था कि पिछले तीन बरस से आपको सिंधारा नहीं मिलता हैं। तब से आपने तीज मनाना बंद कर दिया। यह तो आपका बचपन का मनपसंद त्योहार था। मासी जी ने बताया कि मान्यता से यह त्यौहार हमारे यहां नहीं मनाया जाता, लेकिन आप ठहरी सभी संस्कृतियों से प्रेम करने वाली तो आपने यह त्यौहार खुद से मनाना शुरू किया था।*

    *अब आप उठिए और यह साड़ी तैयार कराइएगा और भेजी गई पेनड्राइव में सावन के ट्रेडिशनल गाने हैं उस दिन अच्छे से सज संवर कर तैयार होना, अपनी सब सहेलियों को घर बुलाना और आपके बेटे ने गंगेड़ी गांव के एक फॉर्महाउस में तीज के सब इंतजाम किए हैं। ड्राइवर के साथ चली जाना।*

    *क्या हुआ जो आज मायका नहीं हैं। भाई नहीं हैं। बेटे तो हैं ना!*
    *त्यौहार खुशियों के लिए मनाए जाते हैं ताकि इसी बहाने संबंध बने रहे।आपको किसी भी त्योहार पर मायके की तरफ देखने की जरूरत नहीं हैं। हम बहू बेटे आपका हर त्यौहार खुद से मनाएंगे।*

    *आपकी बेटी भी बहू भी।*

    “सिंधारा” लघुकथा रिश्तों की नई व्याख्या कर संस्कारों के नए मापदंड स्थापित करती है।

    इस बेहतरीन लघुकथा के लिये बहुत-बहुत बधाई।

    उसके बाद तीसरे नंबर की लघु कथा ने प्रभावित किया।

    *”निवेश”*
    यह वर्तमान में ‘सामयिक’ लघुकथा है या नहीं हम नहीं कह सकते। पर अपेक्षा करते हैं कि ऐसा हो।
    संस्कार कभी लादे नहीं जाते। बच्चे जो बड़ों को करता हुआ देखते हैं वह सीखते हैं।
    पहले संयुक्त परिवार में बच्चे जैसा बड़ों को करते हुए देखते थे, वैसा बिना बताए ही सीख जाते थे।
    अब एकल परिवार में वैसी स्थितियाँ नहीं रहीं। और समय भी वैसा नहीं रहा लेकिन संस्कार बच्चों में पड़े यह माता-पिता की ज़िम्मेदारी है।

    यह छोटी सी लघुकथा अपने आप में एक बड़ा सा संदेश समेटे हुए है। हम जो देंगे वही पाएँगे।

    अगर हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे हमें सम्मान दें, हमारी फिक्र करें, हमारी कद्र करें,तो यह जरूरी है कि हमें अपने परिवार के बड़ों के साथ वैसा ही व्यवहार करके उनके सामने उदाहरण पेश करना होगा।

    इस लघुकथा में पारिवारिक मूल्यों को निवेश कहकर संबोधित किया गया है।
    पत्नी पति से कहती है कि वे ऑफिस से पहले उसके पास आयें । पर पति पहले अपनी वृद्ध माँ के पास जाने को प्राथमिकता देता है।

    पति का एक वाक्य इस लघुकथा का सार है- “निवेश हमेशा पैसे का नहीं किया जाता।”
    लघुकथा संदेश देती है कि बच्चों के संस्कार उपदेशों से नहीं बल्कि माता-पिता के व्यवहार से बनते हैं।
    संस्कार ही हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। जब बच्चे देखेंगे कि हमारे माता-पिता अपने माता-पिता को कितना सम्मान देते हैं… तभी वह अपने माता-पिता के लिए वह सब कर पाएँगे जो उनके लिए अपेक्षित है।

    कम शब्दों में गहरा जीवन-दर्शन व भारतीय परिवारों के जीवन में संस्कारों की स्थापना को महत्व देती हुई बेहतरीन लघुकथा।

    चौथी लघु कथा *लिखत-पढ़त*
    हमें तीसरे नंबर पर सबसे अच्छी लगी।
    यह लघुकथा वर्तमान की स्थिति को देखते हुए बहुत महत्वपूर्ण है।
    यह लघुकथा संपत्ति के अधिकार, वृद्धावस्था, पारिवारिक संबंधों और बेटियों के समान अधिकार जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक प्रश्नों को उठाती है।

    पैर में फ्रैक्चर हो जाने के कारण असहाय वृद्ध पिता जीवन के अनुभवों के आधार पर अपनी पत्नी को समझाते हैं कि अपनी संपत्ति पर अपनी बेटियों का भी समान अधिकार होना चाहिए।

    यह लघुकथा पुत्र-मोह और संपत्ति संबंधित पूर्वाग्रहों पर प्रश्न चिन्ह लगाती है।

    चौथी नंबर पर आपकी दूसरी लघुकथा *ज़िंदगी आजकल* लगी।

    यह लघुकथा नई पीढ़ी की बदलती मानसिकता और सोशल मीडिया से प्रभावित जीवन-दृष्टि पर केंद्रित है। बेटी की सोच में परिश्रम,शिक्षा और आत्मनिर्भरता के स्थान पर केवल धन और आरामदायक जीवन की चाह दिखाई देती है।

    किशोर अवस्था बालिग होने की 18 साल की उम्र में समझदार नहीं हो जाती। वह नहीं समझ पाती है कि उम्र से कोई बड़ा नहीं होता, अनुभव से होता है।
    एक कहावत है कि ,”हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती।”
    लेकिन आजकल के बच्चे बाजारवाद का प्रभाव व शानो- शौकत की जिंदगी पर हावी हैं।
    माँ का मौन चिंतन पूरी कहानी का केंद्र है। वह समझती है कि आज के बच्चे रिश्तों की गरिमा, शिक्षा का महत्व और भविष्य की वास्तविकताओं को नहीं समझ रहे। फेसबुक रील्स और आभासी दुनिया जीवन के आदर्श निर्धारित कर रही है।

    लेखिका ने लघुकथा में पीढ़ियों के बीच बढ़ती वैचारिक दूरी को अत्यंत स्वाभाविक ढंग से चित्रित किया है।यह कहानी केवल एक परिवार की नहीं बल्कि वर्तमान समाज की मानसिकता का प्रतिनिधित्व करती है।
    अंत में “फेसबुक और रील्स ही शिक्षा दे रहे हैं” जैसी टिप्पणी माँ की बेबसी है।

    यह लघुकथा सामाजिक यथार्थ, पीढ़ीगत संघर्ष और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव को उजागर करती है।

    *पच्चीस साल बाद*

    यह आपकी छटवीं लघुकथा है।दाम्पत्य जीवन के परिपक्व प्रेम का यह अत्यंत सुंदर चित्र प्रस्तुत करती है।

    आज के समय में जहाँ प्रेम को प्रायः बाह्य सौंदर्य से जोड़ा जाता है, वहीं यह कहानी बताती है कि वास्तविक प्रेम समय के साथ और गहरा होता जाता है।

    इस लघुकथा में शादी की पच्चीसवीं वर्षगाँठ पर पुराने प्रेम-पत्रों को पढ़कर उससे संदर्भित शारीरिक परिवर्तन के बरक्स अतीत और वर्तमान में सुंदर सामंजस्य स्थापित किया गया है।

    पत्नी अपने बदलते शरीर को लेकर भावुक हो जाती है, किंतु पति उसकी भावनाओं को समझते हुए प्रेमपूर्वक उसे स्वीकार करता है।
    “हम दोनों जैसे भी लग रहे हैं, परफेक्ट हैं”—यह संवाद लघुकथा का चरमोत्कर्ष है।

    यहाँ प्रेम बाहरी रूप से ऊपर उठकर आत्मीयता और साथ निभाने की भावना में बदल जाता है।

    *”डिटॉक्स”* लघुकथा आधुनिकाल में सोशल मीडिया पर बढ़ती निर्भरता पर तीखा व्यंग्य है।

    पढ़ते हुए प्रारंभ में ऐसा महसूस होता है कि नायिका अपने किसी बिछड़े प्रेमी से मिल रही है। प्रेम, विरह और भावनात्मकता का ऐसा वातावरण निर्मित किया गया कि अंत तक भ्रम बना रहता है।

    किंतु अंतिम पंक्तियों तक पहुँचते हुए यह स्पष्ट होता है कि उसका “प्रिय” वास्तव में लैपटॉप और सोशल मीडिया है।

    यही अप्रत्याशित अंत इस लघुकथा की सबसे बड़ी शक्ति है।

    लघुकथा सचेत करती है कि आज मोबाइल, लैपटॉप और सोशल मीडिया केवल साधन नहीं, बल्कि भावनात्मक संबंध का रूप ले चुके हैं। “सोशल मीडिया के सन्दर्भ में डिटॉक्स” जैसा आधुनिक विषय साहित्य में आपने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

    इस लघुकथा में दांपत्य जीवन में बहुत ही कुशलता के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए दिखाया गया है । पत्नी अपने बदलते शरीर को लेकर भावुक हो जाती है, किंतु पति उसकी भावनाओं को समझते हुए प्रेमपूर्वक उसे स्वीकार करता है।
    “हम दोनों जैसे भी लग रहे हैं, परफेक्ट हैं”—यह संवाद कहानी का भावनात्मक शिखर है। यहाँ प्रेम बाहरी रूप से ऊपर उठकर आत्मीयता और साथ निभाने की भावना में बदल जाता है।

    छोटे-छोटे संवाद पूरे वैवाहिक जीवन की यात्रा को अभिव्यक्त कर देते हैं।

    आपकी ये छहों लघुकथाएँ समकालीन जीवन की विविध समस्याओं और मानवीय संवेदनाओं को केंद्र में रखती हैं।

    “डिटॉक्स” और “ज़िंदगी आजकल” डिजिटल युग की मानसिकता पर प्रहार करती हैं, तो “निवेश” और “लिखत-पढ़त” भारतीय पारिवारिक मूल्यों तथा उत्तरदायित्व की महत्ता दर्शाती हैं; जबकि “पच्चीस साल बाद” दाम्पत्य प्रेम की परिपक्वता का चित्रण करती है।
    सिंधारा लघुकथा पूर्ण संवेदनाओं के साथ रिश्तों की नई परिभाषा गढ़ते हुए और छीजते और टूटते रिश्तों को चुनौती देते हुए अपने वर्चस्व को स्थापित करती है।

    समकालीन स्थितियों का आइना दिखाती, चुनौती देती, व सचेत करती; आपकी छै बेहतरीन लघुकथाओं के लिये आपको बहुत-बहुत बधाई।

  4. आदरणीय नीलिमा जी!

  5. नीलिमा जी सामाजिक, मनोवैज्ञानिक पृष्ठभूमि पर लिखी आपकी लघुकथाएँ मन को छू गईं। हर लघुकथा जीवन के सच को उजागर तो कर रही है, लेकिन उसके साथ अपने भीतर एक बड़ा संदेश भी छुपाए हुए है। बहुत-बहुत सुंदर सृजन के लिए हार्दिक बधाई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest