हरियाणा का अब तक का एकमात्र ओटीटी प्लेटफार्म स्टेज एप्प हरियाणा सिनेमा से बाहर निकल कर अब राजस्थानी सिनेमा को बढ़ावा देने तथा उसे सहारा देने के लिए उतरा है। इस बार राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में वेब सीरीज का एक के बाद एक सिनेमाई प्रदर्शन देखने को मिलेगा स्टेज एप्प पर। राजस्थानी सिनेमा में बनने वाली वेब सीरीज “परीक्षा” किस पर आधारित है? और स्टेज के लिए बननेवाली इस वेब सीरीज में क्या कुछ जुड़ा है खास बता रहे हैं सीरीज के निर्देशक ‘विपिन मालावत’ विपिन से हुई कुछ अंतरंग बातचीत के अंश पढ़ें..
राजस्थानी सिनेमा में कभी वेब सीरीज भी बनेगी? बिल्कुल.. यह तो यकीन था ही कि राजस्थानी सिनेमा कभी ना कभी उठेगा, जब बॉलीवुड और इंटरनेशनल फ़िल्में राजस्थान आधारित हो सकती हैं तो राजस्थानी रीजनल फ़िल्में क्यों नहीं? पहले यह ज्यादा बना इसलिए नहीं था क्योंकि अपॉर्चुनिटी नहीं थी और राजस्थान की भूमि सिनेमा के लिहाज से उतनी उर्वर नहीं रही लेकिन अब वह अपॉर्चुनिटी स्टेज ऐप दे रहा है। साथ ही इसके चलते राजस्थानी सिनेमा की भूमि भी फिर से उर्वर होने लगी है। समय लगेगा लेकिन अब वह दिन दूर नहीं है।
राजस्थानी सिनेमा में जो शुष्कता दिखाई देती है वह स्टेज के माध्यम से वह मुकम्मल तरीके से उपजाऊ बन पाएगी। क्योंकि इसमें अगर स्टेज एप्प फिल्म मेकर्स, स्क्रिप्ट की सिलेक्शन सही करता है तो डेफिनेटली हम तथा वे इसमें कामयाब होंगे…. और सिर्फ फिल्म बनाने में और अच्छी फिल्म बनाने में जमीन आसमान का फर्क तो होता ही है दस खराब फिल्म बनाने से सिनेमा नहीं बल्कि एक अच्छी फिल्म बनाने से ही सिनेमा का जन्म हो सकता है। इसमें भी खराब फ़िल्में तो आती ही हैं तभी आगे अच्छी फ़िल्में भी बनती हैं।
हमारी वेब सीरीज “परीक्षा” के बारे में कहूं तो उसमें उसकी कहानी जैसा उसका नाम ही है “परीक्षा” उसी पर आधारित कहानी है। और ये परीक्षा जो इंसान को हर कदम पर देनी पड़ती है उससे हटकर यह ‘रीट’ एग्जाम पर आधारित है। राजस्थान में ‘रीट’ इतना चर्चित रहा है सदा से कि हर घर में एक ना एक सदस्य जरूर मिलेगा जो ‘रीट’ प्रिपेयर रहा हो। यह एग्जाम कम रिचुअल ज्यादा है।



