भोपाल : वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार एवं समीक्षक (प्रोफेसर) डॉं. क्षमा पाण्डेय रचित काव्य संग्रह “मर्यादा कानूनों की” का ऑनलाइन लोकार्पण समारोह मध्यप्रदेश हिन्दी भवन संस्था द्वारा दिनांक 05 नवम्बर 2020 को गूगल मीट पर आयोजित किया गया।
इस ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम में ब्रिटेन से डा. वंदना शर्मा ने काव्य संग्रह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पुस्तक बहुआयामी है तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विषयों का सुन्दर समन्वय है। निश्चय ही यह काव्य संग्रह साहित्य जगत में स्वागत योग्य है।

