जय वर्मा को हिन्दी सेवा हेतु मिला ‘हाई शैरिफ़’ सम्मान
हाई शैरिफ ऑफ़ नॉटिंघम शायर प्रो. हरमिंदर सिंह दुआ सी.बी.ई. ने जय वर्मा के नॉटिंघम में हिन्दी सेवा कार्यों की
RELATED ARTICLES
प्रसिद्ध लेखिका जय वर्मा को हिन्दी सेवा हेतु मिला ‘हाई शैरिफ़’ सम्मान
सराहना करते हुए कहा कि “नॉटिंघम में हिन्दी को ज़िन्दा रखने में जय वर्मा का बहुत बड़ा योगदान है। वे बच्चों को हिन्दी स्कूल में हिन्दी सिखाने से लेकर कहानियों और कविताओं के माध्यम से हिन्दी के प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हिन्दी भारत की राजभाषा है, जो ब्रिटेन और भारत की सभ्यता एवं संस्कृति को जोड़ने में एक सेतु का कार्य करती है।
‘फिफ्टी प्लस’ साहित्यिक संस्था के प्रबंधक प्रसिद्ध पंजाबी लेखक श्री संतोख ढालीवाल, सुरेन्द्र सैनी, हरमिंदर नागी तथा लंदन से आए सम्मानित मेहमानों ने अपने वक्तव्य दिए और कविताएँ भी प्रस्तुत की। इस प्रकार यह वार्षिक आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
प्रिय जय वर्मा जी को सम्मान हेतु बधाई
Dr Prabha mishra
धन्यवाद प्रभा जी।