Sunday, May 19, 2024
होमसाहित्यिक हलचलकथाबिंब लघुकथा प्रतियोगिता - 2023 का परिणाम

कथाबिंब लघुकथा प्रतियोगिता – 2023 का परिणाम

कथाबिंब लघुकथा प्रतियोगिता- 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम निम्नानुसार है –
# प्रथम पुरस्कार (6000 रू) – राम करन सोनी ( क्रिया ) बस्ती ( उत्तर प्रदेश)
## दूसरा पुरस्कार (4000 रू) – राधेश्याम भारती ( ईश्वर )  करनाल ( हरियाणा )
### तीसरा पुरस्कार ( 2000 रू ) – डॉ. तबस्सुम जहाँ ( तमीजदार ) ईमेल द्वारा
प्रोत्साहन पुरस्कार ( 1000 रू प्रत्येक को )
1. रेखा सक्सेना ( रोंगसाइड ) भोपाल (मध्य प्रदेश )
2. संध्या तिवारी ( टिम्बकटू ) पीलीभीत ( उत्तर प्रदेश )
3. विजय कुमार तिवारी ( बूढ़ा आदमी ) भुवनेश्वर ( ओडिशा )
4. डॉ. अखिलेश पालरिया ( पक्षी प्रेम ) अजमेर ( राजस्थान )
5. मल्लिका मुखर्जी ( ब्यूरोक्रेसी ) अहमदाबाद ( गुजरात )
निर्णायकों के नाम तथा उनकी विस्तृत टिप्पणी आगामी “कथाबिंब – दिसम्बर 2023 अंक” में विस्तार से प्रकाशित होंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर से कुल लगभग आठ सौ पचास रचनाएँ प्राप्त हुई थीं जिनमें से नियमानुसार पाए जाने पर 696 रचनाओं को स्पर्धा में सम्मिलित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राप्त चुनिंदा रचनाओं पर आधारित “लघुकथा विशेषांक” शीघ्र प्रकाशित किया जाएगा। इस विशेषांक के विशिष्ट संरक्षक कथाबिंब के प्रधान सम्पादक नंद भारद्वाज तथा प्रख्यात लघुकथाकार अशोक भाटिया रहेंगे तथा इसकी अतिथि सम्पादक लघुकथा शोधकेन्द्र, भोपाल की निदेशक, सुपरिचित लघुकथाकार कान्ता राय होंगी। यह विशेषांक सभी पुरस्कार विजेताओं को नकद राशि के साथ निशुल्क प्रदान किया जाएगा। – सम्पादक, कथाबिंब, जयपुर।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest

Latest