रविवार, दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को कोलकाता मुख्यालय वाली साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था ‘रचनाकार’ का साहित्योत्सव भारतीय भाषा परिषद सभागार में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश के मूर्धन्य साहित्यकारों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के गीत ऋषि के नाम से प्रसिद्ध वरिष्ठ गीतकार श्री योगेंद्र शुक्ल ‘सुमन’ को उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक सेवा के लिए ‘दुर्गावती चौधरी साहित्य सारथी सम्मान’ से विभूषित किया गया। आदरणीय ‘सुमन’ जी को सम्मानित करने हेतु ‘रचनाकार’ संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष विद्वानविभूति श्री सुरेश चौधरी जी द्वारा यह अमूल्य अवसर मुझे प्रदान किया। मैंने परम आदरणीय योगेंद्र शुक्ल ‘सुमन’ जी के प्रशस्ति पत्र का वाचन कर उन्हें प्रशस्ति पट्टिका भेंट की।


