Saturday, July 27, 2024
होमसाहित्यिक हलचल21 वां हेमंत स्मृति कविता सम्मान सुभाष पाठक ज़िया को

21 वां हेमंत स्मृति कविता सम्मान सुभाष पाठक ज़िया को

वर्ष 2022 का 21वां हेमंत स्मृति कविता सम्मान सुभाष पाठक ज़िया को उनके ग़ज़ल संग्रह ‘तुम्हीं से ज़िया है’  (अभिधा प्रकाशन ) पर दिए जाने का निर्णय हुआ है।
युवा कवि एवं  गज़लकार सुभाष पाठक शिवपुरी मध्य प्रदेश से हैं।  उनके गीत, ग़ज़लों का दूरदर्शन बिहार पर गायन हो चुका है। उनके व्यक्तित्व का यह प्रथम परिचय ध्यान देने योग्य है कि टाइम्स ऑफ इंडिया अलवर द्वारा गीत ‘उम्मीद ‘ को कोरोना एंथम में शामिल किया गया था। इसका गायन भी हुआ है। 
सुभाष पाठक के लिए कहा जाता है कि वे ग़ज़ल को बहुत गंभीरता से लेते हैं। कोई भी अच्छा शायर जिंदगी  के अनुभवों से समृद्ध होता है… उनमें गहरी संवेदनशीलता देखी जा सकती है। 
पुरस्कार की घोषणा करते हुए संस्था की अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव एवं सचिव डॉ प्रमिला वर्मा ने बताया कि “पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच द्वारा 15 जनवरी 2023 को भोपाल में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार श्री गिरीश पंकज के कर कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा।”

प्रस्तुति
संतोष श्रीवास्तव
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Latest