लंदन में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर भारतीय साड़ी परिधान कर 700 महिलाओं ने साड़ी वॉकथॉन में सहभागलिया। यह गतिविधि डॉ. दीप्ति जैन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ‘ब्रिटिश वुमन इन सारी ‘ संस्था द्वारा क्रियान्वित की गई। मनोरम जुलूस ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित ट्राफलगर स्क्वेअर, 10 डाउनिंग स्ट्रीट से पार्लियामेंट स्क्वायर तक था।
“हैंडलूम डे“ के अवसर पर “सारी वॉकथॉन लंदन“ कार्यक्रम में कश्मीर से कन्याकुमारी तक अलग-अलग साड़ियाँ पहने सातसौ लड़कियाँ और महिलाएँ शामिल हुईं थी ।
महाराष्ट्रीयन, राजस्थानी, गुजराती, बंगाली, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल, तेलुगु, करेलियन. ऐसी 15 राज्यों की विभिन्न महिलाओं ने अपनी क्षेत्रीय पारंपरिकवेशभूषा पहनकर और आभूषणों से सुसज्जित होकर अपने क्षेत्रीय नृत्य प्रस्तुत किए। ऐसा लग रहा था मानोभारत लंदन की धरती पर उतर आया हो। रंग-बिरंगी और खूबसूरत साड़ियाँ आकर्षक थीं। महाराष्ट्रीयन महिलाएँ पैठणी नौवार साड़ी पहनकर नाक मे नथनी, गले में ठुशी अलंकार से सजी और सिरपर फेटा बांधकार पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पोशाक में मौजूद थीं।


