भारत के रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह ब्रिटेन की यात्रा पर हैं। एक लंबे अंतराल लगभग 22 वर्षों बाद भारत के रक्षा मंत्री ब्रिटेन के दौरे पर हैं, इससे पहले स्वर्गीय जार्ज फर्नांडिस का दौरा हुआ था।
राजनाथ जी ने अपने दौरे की शुरुआत टैविस्टॉक स्क्वायर, लंदन स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के दर्शन और पुष्पांजलि अर्पित करके की। इस अवसर पर ब्रिटेन की लोकप्रिय संस्था UPCA UK टीम द्वारा लंदन में रक्षा मंत्री श्री राज नाथ सिंह का स्वागत किया।
यहाँ उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन के सदस्यों ने माननीय मंत्री जी का स्वागत किया। यूपीका के महासचिव अश्वनी श्रीवास्तव ने पुष्पों के साथ राजनाथ जी का अभिनंदन किया वहीं अध्यक्ष मधुरेश मिश्रा ने शाल भेंट की और यूपीका गुप्र का परिचय दिया। राजनाथ सिंह ने यूके में रहने वाले समस्त भारतवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी।
अपने दौरे पर राजनाथ सिंह यूके के रक्षा मंत्री एंव उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे, साथ ही प्रवासी भारतीयों के साथ डिनर में सम्मिलित होंगे।
यूपीका टीम से संतोष पांडे, मनोज मिश्रा, पंकज मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, पियूषिता गुप्ता, वैशाली नागपाल, सुभाष बरनवाल, राजेश विश्वकर्मा एवं आशीष मिश्रा राजनाथ सिंह जी से मुलाकात।
इस छोटे लेकिन विशेष मुलाक़ात में इन सभी ने बताया कि कैसे भारत की बढ़ती और शाख़ कुशल नेतृत्व इसे विकसित राष्ट्र की ओर ले जाता हुआ।