गजनी यानी वो लोग जिनकी याद्दाश्त के कनेक्शन कमजोर हों। इन बेचारों की हार्ड ड्राइव में स्पेस की दिक्कत होती है मेमोरी जल्दी फुल हो जाती है। इधर किसी व्यक्ति से काम निकला और उधर मेमोरी डिलीट । समाज में तो थे ही पर साहित्य में तो ऐसे लोगों की भरमार है। जब लेखन की दुनिया में प्रवेश करते हैं तब किसी न किसी स्थापित लेखक को पकड़ साहित्य की वैतरणी से पार पाने के रास्ते सीख लेते हैं । पहले लेखक तो फोन करते थे या खुद मिलने पहुंचते थे ।

