हम भारतीय लोग दिल से बड़े ही प्यारे होते हैं और बड़े ही एडजस्टिंग टाइप, हम हर त्यौहार हर माहौल में खुद को सेट कर लेते हैं | जैसे वेलेंटाइन डे और करवा चौथ पर हम सोहनी महिवाल और शिरी फरहाद को भी कोम्प्लेक्स दे सकते हैं | मदर्स डे और फादर्स डे पर हर तरफ श्रवण कुमार के खेती लहलहाने लगती है | ठीक उसी तरह 26 जनवरी और पंद्रह अगस्त आते ही हम सच्चे भारतीय बन जाते हैं और अपनी देशभक्ति का खुल कर प्रदर्शन करते हैं | डीपी और प्रोफाइल बदल कर झंडा लगा लेंगे, रेड लाईट से खरीद कर झंडा गाड़ी में रखेंगे और देशभक्ति के गीत सुनेगे| भले ही दो दिन बाद ही देश का झण्डा सड़क पर फेंक दे पर हममें देशभक्ति कूट कूट कर भरी है ।

